Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दिल्ली- एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में ऑटोमेटिक पिस्टल की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम  इरशाद, (उम्र 40) व  मुकेश, ( उम्र 30)  है। ये जानकारी आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए। एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि  इनमें आरोपित  इरशाद उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है, जो पलवल में किराए के मकान पर रहता है, वहीं मुकेश इरशाद के साथ पलवल की कृष्णा कॉलोनी में रहता है।

कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सूरजकुंड थाना एरिया में चार आरोपितों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 अवैध हथियार तथा 40 कारतूस बरामद किए थे। इसी कड़ी में आरोपितों से पूछताछ की गई जिसमें उसने आरोपित इरशाद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हथियार  वह इरशाद से लेकर आया था। उप निरीक्षक विजय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपित इरशाद को 2 अप्रैल को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल सवार इरशाद के कब्जे से 1 पिस्टल तथा 2 खाली मैगजीन बरामद की। आरोपित को सिटी बल्लभगढ़ थाने में  लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें जिसने अपने साथी मुकेश के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके पश्चात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  मुकेश को बल्लभगढ़ से 1 देशी पिस्टल और 1 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित  उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले किसी व्यक्ति से यह हथियार खरीद कर लाते थे और इस हथियार  को दिल्ली एनसीआर एरिया में सप्लाई करते थे। आरोपित इरशाद पैसों का सारा लेन-देन रखता था। आरोपितों  ने हथियार  लाकर अपने कमरे पर रखा था जिसे वह बेचने की फिराक में थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों  के कब्जे से 2 पिस्टल, 1 कट्टा, मैगजीन तथा 13 जिंदा कारतूस कमरे से बरामद किए गए। अब तक इस गिरोह के 6 आरोपितों  के कब्जे से अभी तक 9 पिस्टल, 2 देसी कट्टा तथा 66 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और आरोपितों को हथियार  सप्लाई करने वाले उनके साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने आज किए 63 पुलिसकर्मियों इधर से उधर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के पोते सोमनाथ बोस ने किया सिलाई सेंटर का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 12000 रुपए रिश्वत लेते हुए राजेश वशिष्ट मुख्य पंजीकरण क्लर्क को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x