Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने पुलिस कर्मी बता कर मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर पुलिस ने मोबाइल फोन झपटनें के मामले में दो नशेड़ी  को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो पकडे गए आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया हैं और पकडे गए आरोपी गणों के नाम सुनील उर्फ़ सोनू व संजय हैं।

क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश मलिक का कहना हैं कि बीते 28 अगस्त को सराय ख्वजा थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 ए , 341 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हैं। उस मामले में अपने आप को पुलिस वाला बता कर  शिकायकर्ता के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो जाने का मामला  हैं। उनका कहना हैं कि जिन लोगों ने इन वारदात को अंजाम दिया था उनके  नाम सुनील उर्फ़ सोनू निवासी मकान न. 240, सेक्टर -37 व संजय निवासी ताजू पुर , नई दिल्ली हैं। उनका कहना हैं कि दोनों के दोनों आरोपी नशा करते हैं और इन दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं हैं।

Related posts

विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर दिये उपयोगी टिप्स

Ajit Sinha

हरियाणा में 5 बूथों पर पुनर्मतदान के बारे में, जिनमें जिला फरीदाबाद के प्राथमिक विधानसभा के बूथ संख्या-113 सहित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास आज जब सड़कों पर आई तो उन्हें सिर्फ गंदगी के ढेर व आवारा पशु नजर आए ,निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x