Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कोठियों में सफाई करने वाली एक जवान उम्र की महिला से एक शख्स ने किया जबरन बलात्कार , आरोपी पकड़ से दूर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र कोठी में सफाई का काम करने वाली एक महिला घर में घुस जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस आरोपी को खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया हैं कि वह कोठियों में सफाई का कार्य करती हूँ और उसका पति पिछलें आठ महीनों से जेल में बंद हैं और उसके तीन बच्चे हैं। उसका कहना हैं कि बीते 30 अगस्त की रात जब वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी, ठीक उसी वक़्त शुक्का नाम का एक शख्स उसके घर में आया और उसे जबरन उठा कर एक कमरे में ले गया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ  जबरन बलात्कार किया। उस वक़्त रात के तक़रीबन ढाई बज रहे थे।  सूरजकुंड थाना पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर आरोपी शख्स शुक्का के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 450 , 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर, आगे की कार्रवाई हेतु महिला पुलिस को केस सौप दिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -37 से एक हफ्ते से लापता बिल्डर जुगल किशोर की हत्या कर के गंग नहर फेंका, लाश बरामद, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों द्वारा दिए जा रहे बिज्ञापन पर चुनाव आयोग की नजर

Ajit Sinha

सीपी संजय कुमार ने जिले में 9 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, एसएचओ व चौकी इंचार्ज शामिल हैं, लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x