Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 ने आज 5000 के ईनामी मोस्ट वांटेड एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 ने आज 5000 के ईनामी मोस्टवांटेड एक बदमाश  को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम नवीश उर्फ़ नाहर निवासी गाँव तिगांव, थाना तिगांव फरीदाबाद हैं। इस आरोपित के खिलाफ फरीदाबाद व गुरुग्राम के थानों में फिरौती मांगने व जानसे  मारने की धमकी देने ,लूट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित  नवीश उर्फ़ नाहर ने बताया कि वह फिरोती मागने  , मारपीट व लूट और जान से मारने की धमकी देने के लिए मुख्य रूप से अवैध असला के साथ शामिल था। आरोपित ने पूछताछ में बतलाया है कि करीब एक वर्ष पहले सितंबर -.2019 में गाँव तिगांव के एक दुकानदार को एक देशी कट्टा दिखाकर जान से मरने की धमकी देने बारे व मैने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 फ़रवरी -2020 को धर्मा डाबा सेक्टर -12 फरीदाबाद में तोड़फोड़ की व फिरोती मागी और उसके बाद गाँव तिगांव में एक शराब के ठेके पर मारपीट कर के शराब के ठेके से पैसे और शराब की बोतले लुट कर भाग गए  जिसमे आरोपित के साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है आरोपित  गिरफ्तारी से बचने के लिए मथुरा,उत्तरप्रदेश  में किराए  के कमरे पर रहता था 
 
क्राइम ब्रांच सैक्टर-17 की टीम ने मोस्टवांटेड आरोपित जिस पर जान से मारने की धमकी व लूट और मारपीट के मुकदमें  न. 24, बीते 11 फ़रवरी 2020  धारा 148,149, 323,325, 379 B, 395,397  IPC थाना तिगांव फरीदाबाद  में 5000 का इनाम घोषित था को बीते 7 दिसंबर – 2020 को गिरफ्तार किया है , बरामदगी के लिए आरोपित उपरोक्त को 8 दिसंबर -2020 को पेश अदालत करके आरोपित  को 2 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था आरोपित  ने धमकी व लूट और मारपीट की वारदात जिला गुरुग्राम में भी की गई  है जिसके खिलाफ गरुग्राम  में भी मुकदमे दर्ज है और आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तरप्रदेश  और राजस्थान आदि में फरारी काट रहा था |

Related posts

अपराध शाखा ,सेक्टर -10 ने अपहरण के बाद एक शख्स की हत्या करने के एक मामले में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आज का दिन एक एतिहासिक दिन रहा,रोटरी क्लब ने एक लाख 3000 रूपए जमा करा कर के 3 कैदियों को जेल से रिहा कराया।

Ajit Sinha

नशे में उबर कैब में गहरी नींद में सो गई महिला, आंख खुली तो ड्राइवर कर रहा था बलात्कार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!