Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद: आदर्श नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में एक नव-विवाहित महिला की गला रेत कर हत्या -एसीपी को इस वीडियो में सुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज तड़के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में एक नव -विवाहित महिला की उसके मायके में ही एक चार  हमलावरों ने तेजधार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस मामले में एसीपी श्रीमती धारणा यादव का कहना हैं कि चारों हमलाबारों का चेहरा वहां के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद और मिली फुटेज में हत्यारों की पहचान हो गई हैं. जिसे  पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की कई टीमे  जुट गई। जल्द ही हत्या आरोपित सलाखों के पीछे होंगें।    

खबर मुताबिक लड़की का नाम भारती हैं जिसकी उम्र लगभग 23 साल हैं और वह शादीशुदा हैं,दो दिन पहले ही अपने पिता के घर बल्ल्भगढ़, फरीदाबाद , थाना आदर्श नगर के इलाके में अपने ससुराल से आई हुई थी। आज तड़के लगभग 2 से 3 बजे के बीच जब अपने कमरे में भारती सो रही थी उस दौरान  चार बदमाश टाइप के लोग उसके कमरे में घुस आए और उसकी तेज धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

और इस घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें चार लड़के दिखाई दिए। इनमें से एक लड़का घर बाहर खड़ा था और तीन लड़के उसके कमरे में घुसे हैं। इनमें से एक शख्स की पहचान हो गई हैं जिसका नाम सागर बताया गया और इसके तीन अन्य साथी हैं। मृतका भारती के पिता के ब्यान पर चारों हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। इस दौरान पुलिस ने भारती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही हैं।    

Related posts

फरीदाबाद: ब्लैकमेल कर पैसा मांग, व संबंध बनाने का विरोध कर रही थी, इसी दौरान गुस्से में महिला की हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

बीजेपी प्रत्याशी संजय भाटिया को जिताने के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने व्यापारियों से की अपील

Ajit Sinha

आभूषण निर्माता/डिजाइनर 2 भाई 1,430 ग्राम सोना और 560 कैरेट हीरे के गबन के मामले में 15 सालों से फरार थे, पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!