Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:रॉन्ग साइड ड्राइविंग और End-of-Life Vehicles के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी : डीसीपी ट्रैफिक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा आज डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह, IPS ने की। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक  शैलेंद्र सिंह, एसएचओ ट्रैफिक, यातायात निरीक्षक, सभी जोनल अधिकारी एवं यातायात शाखा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात प्रवर्तन एवं विभिन्न विशेष अभियानों की समीक्षा की गई। डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से चलाए जाएं।

बैठक में विशेष रूप से रॉन्ग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। डीसीपी ट्रैफिक ने निर्देश दिए कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए तथा ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए जहां इस प्रकार के उल्लंघन अधिक सामने आते हैं। फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक 36,521 रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान किए जा चुके हैं। वहीं जुलाई 2026 में 5,247 चालान किए गए थे, जबकि 01 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक 3,767 चालान किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त ड्रिंक एंड ड्राइविंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन नाकाबंदी कर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

बैठक के दौरान BS-III एवं End-of-Life Vehicles (10 वर्ष पुराने डीजल एवं 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों) के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की भी समीक्षा की गई। डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि NCR में लागू नियमों एवं प्रतिबंधों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करते हुए ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज की जाए। फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा 01 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक 198 वाहनों को इंपाउंड किया गया है, जबकि जुलाई 2026 में 363 तथा जून 2026 में 261 वाहनों को इंपाउंड किया गया था।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिबंधित वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाए।साथ ही अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, गलत पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमित कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है, जिससे सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आमजन फरीदाबाद यातायात नियंत्रण कक्ष 0129-2267201 अथवा डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद में नए साल- 2022, “नाइट कर्फ्यू” की पहली रात तीनं लोगों की हत्याओं से शहरभर में फैला सनसनी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक पुलिस चौकी है जहां गर्मियों में पुलिसकर्मियों के पसीने और बारिश में छत से पानी टपकते हैं, कमरे जर्जर हैं, और बहुत कुछ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परमात्मा का साक्षात स्वरूप है माता पिता का रूप- पूर्व मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x