Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बलात्कार के आरोपी एक लड़के की पेड़ पर फांसी पर लटका कर दी हत्या, पीड़िता के आठ परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बलात्कार के आरोपी एक 22 वर्षीय लड़के की वीरवार शाम को नचौली गांव में एक पेड़ पर फांसी का  फंदा लगा कर हत्या कर दी। हत्या का   आरोप पीड़िता के परिजनों पर लगाया गया है, इस संबंध में भूपानी थाना पुलिस ने  एक महिला सहित आठ लोगों पर हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया हैं पर पुलिस खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

बतादें कि दो दिन पूर्व तिगांव थाना में 15 साल की लड़की ने रोबिन उम्र 22 के खिलाफ मुकदमा न. 148, 2017 दर्ज करवाया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 376,451,506 को दर्शाया गया था। इस मुकदमें में पीड़िता ने बताया था कि उसके घर में घुस कर उसके साथ शाहबाद निवासी रोबिन ने जबरन बलात्कार किया था।
पुलिस की मानें तो अभी तक इस प्रकरण की जांच शुरू भी नहीं की थी, कि वीरवार  की शाम को नचौली गांव के समीप पेड़ से लटकी हुई अवस्था में उसकी लाश मिली जिस पर मृतक रोबिन के पिता नितिन नागर ने पीड़िता के परिजनों के हत्या करने का आरोप लगाया। जिस पर भूपानी थाना पुलिस ने आरोपीगणों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 , 201 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं पर खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इस मुकदमें में एक महिला सहित आठ लोगों नाम हैं।

Related posts

डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का एक नहीं दो बुलडोजर चला पलवल के 68 एकड़ भूमि पर विकसित तीन अवैध कॉलोनियों में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेवा भारती द्वारा सूरदास कालोनी तिलपत में निशुल्क सिलाई कढाई केंद्र का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीसरी टीसीए कप प्रतियोगिता का क्रिकेटर एरिना गांव नचौली के मैदान में आयोजित की गयी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x