Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप ने जारी किया बडखल विधानसभा का विजय संकल्प पत्र


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने आज मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर अपना विजय संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें सर्वप्रथम बिरादरी द्वारा भव्य दशहरा पर्व का आयोजन धूमधाम से किए जाने को प्रमुखता दी गई। इसके अलावा फैमिली आईडी, प्रोपर्टी आईडी व अन्य पोर्टलों के नाम पर मचाई जा रही लूट से जनता को मुक्ति दिलवाना, बडख़ल में प्रवासी तथा पंजाबी भवन की स्थापना एवं बडख़ल को सीवरमुक्त, गड्ढामुक्त, जलभराव तथा कचरा मुक्त स्वच्छ फरीदाबाद बनाना शामिल है। जारी किए गए विजय संकल्प पत्र में फरीदाबाद वासियों को टोल एवं जाम से मुक्ति दिलवाना, फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मेट्रो की कनेक्टिविटी, नाहर सिंह स्टेडियम का नवनिर्माण एवं स्पोर्टस सिटी की स्थापना किया जाना शामिल है। विजय प्रताप द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में शहर के बीके अस्पताल में ट्रामा सेंटर की स्थापना कर रेफर मुक्त फरीदाबाद बनाना, डिग्री कॉलेज की स्थापना तथा स्कूलों का नवीनीकरण शामिल है। इसके अलावा बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक भवन तथा वरिष्ठ नागरिक क्लब की स्थापना की जाएगी। विजय संकल्प पत्र में महिला, वृद्धों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करके भय मुक्त फरीदाबाद बनाना एवं गौवंश का संरक्षण तथा बंदर, कुत्तों सहित अन्य आवारा पशुओं की समस्या से शहर को छुटकारा दिलवान शामिल है। विजय संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह सारी चीजें तभी संभव हो पाएंगी, जब आप कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे और बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से विजय प्रताप को विजयी बनाएंगे।

Related posts

ट्रिब्यूनल, नगर एवं ग्राम नियोजन, हरियाणा ने ऑनलाइन अपील फाइलिंग सिस्टम का किया शुभारंभ।

Ajit Sinha

फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के बैंक मैनेजर व एक महिला स्टाफ सहित तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच -48 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सैनिक कालोनी में आज नगर निगम का पोकलेन मशीन व बुल्डोजर बिल्डरों द्वारा तैयार किए गए अवैध निर्माणों पर कहर बर पाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x