Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सीएम नायब सैनी के आशीर्वाद से क्षेत्र में हो रहे ताबड़तोड़ विकास- राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 27 में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए मंत्री राजेश नागर ने लगभग 1.17 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क व नाली निर्माण कार्य की नारियल फोड़ कर शुरुआत कराई। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में समान रूप से विकास सुनिश्चित करना है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि इन सड़क नालियों के बनने से क्षेत्र के लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी की आशंका से राहत मिलेगी। मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में ही प्रदेश में तेजी से विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मंत्री का धन्यवाद करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे। इस पहल से वार्ड 27 के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत गांवों में देसी खाद के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे- चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3000 बन्दियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर जेल में निकाली तिरंगा यात्रा-जयकिशन छिल्लर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तीसरे नवरात्रि पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता चंद्रघंटा की भव्य पूजा अर्चना हुई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x