Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन की जमीन पर अतिक्रमण रोकने को होगी नियमित निगरानी.

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए निगम ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगम की भूमि की पहचान कर उसका रिकॉर्ड दुरुस्त रखने तथा मौके की स्थिति का नियमित सत्यापन करने को कहा है।

उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, क्षेत्रफल और सीमांकन सहित राजस्व अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। निगम की भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया जाए।एमडी ने अधिकारियों को अतिक्रमण से संबंधित मामलों की कार्रवाई की प्रगति और लंबित प्रकरणों की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग:हरियाणा को बनाएंगे मैन्यूफैक्चरिंग का हब : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

प्रदेश के बजट को रोजगार परक और उद्योगों के अनुकूल बनाना सरकार का लक्ष्य – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

Ajit Sinha

वाइन शॉप पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक शख्स की हत्या और दो लोगों को घायल करने वाले दो आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x