Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रामीण आँचल में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करें: संजय जून


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक एवं सचिव संजय जून ने कहा कि जिला के ग्रामीण आँचल में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं को समयानुसार पूरा कराया जाए जिससे कि उसका लाभ आमजन को समय पर मिल सके। विकास कार्यों की गुणवत्ता का भी अधिकारी विशेष ध्यान रखें।संजय जून आज शुक्रवार को सीईओ जिला परिषद के कार्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक एवं सचिव संजय जून ने जिला में मनरेगा व अमृत सरोवर के तहत हो रहे कार्यों तथा तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य की भी बारीकी से समीक्षा की व उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना है तथा इस योजना से जल संरक्षण के कार्य में काफी सहायता मिलेगी व गाँवों में रह रही आबादी के लिए जल आपूर्ति का अच्छा साधन साबित होगी।जिला परिषद की सीईओ सुमन भाकड़ द्वारा बताया गया कि ओडीएफ-2 के तहत कार्य तेज़ी से किया जा रहा है तथा अब तक 78 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में इस योजना के तहत कार्य किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत योजना के तहत होने वाले सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जा चुका है। ग्रे वाटर प्रबंधन की परियोजना पर 22 गाँवों में कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरे होने से अपशिष्ट जल को अन्य कार्यों के इस्तेमाल के लिए योग्य बनाया जाएगा।बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, नगराधीश अमित मान, डीडीपीओ राकेश मोर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

आज चांद हमारे और नजदीक आ गया, चांद पर तिरंगा फहरा रहा है- मनोहर लाल

Ajit Sinha

मुम्बई में भी जल्द लांच होगी हरियाणा की फिल्म नीति: विधायक जोगीराम सिहाग  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सामाजिक समरता मंच द्वारा मनाया जा रहा है रक्षा सूत्र संकल्प सप्ताह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x