Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल जी महामारी में कलाकारों की फरियादों को सुनों, मदद को आगे आओ, रोजी-रोटी की संकट को दूर करों।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
फरीदाबाद: महामारी के चलते लगे लॉकडाउन का असर समाज के सभी वर्गों के लोगों पर देखने को मिल रहा है वही कलाकार वर्ग भी इससे अछूता नहीं रहा है। पिछले दो साल से सभी थिएटर बंद है ऐसे में कलाकारों के सामने रोज़ी- रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसी समस्या पर चर्चा करने के लिए आज सेक्टर 12 में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।  मीटिंग की अध्यक्षता भारत मोंटी कल्चरल ट्रस्ट के मोंटी शर्मा ने की। मीटिंग में कलाकारों के मौजूदा हालातों को पर चर्चा की गई।

भारत मोंटी कल्चरल ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी मोंटी शर्मा ने बताया कि महामारी के चलते लगे लॉकडाउन से कलाकारों पर काफी असर देखने को मिल रहा है।  कलाकारों की आर्थिक स्थिति भी काफी ख़राब हो गई है।  सरकार की ओर से भी कलाकारों की मदद हेतु कुछ नही किया गया है ऐसे में कलाकारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से लेकर अब तक कई रंगमंचकर्मियों की जान भी जा चुकी है परन्तु इन सब के बावजूद सरकार का कलाकारों की तरफ ध्यान नही है।  फोक लवर कल्चरल ग्रुप के अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कलाकारों सहित रंगमंचकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले वर्ष से लेकर अब तक कलाकारों को आर्थिक तौर पर काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरुरत है। थर्ड बेल फाउंडेशन के अध्यक्ष आदित्य कृष्ण मोहन ने बताया कि पिछले के वर्ष से सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा थिएटर बंद है,ऐसे में कलाकारों के लिए भरण- पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार को कलाकारों की मदद करनी चाहिए।  मीटिंग में गीता, डिंपल, सुस्मिता, भौमिक, मुकेश, संजीत सिंह तथा अर्जुन कौशिक मौजूद रहे।  सभी कलाकारों ने सरकार से आर्थिक तौर पर मदद करने की गुहार लगाई है।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व पार्षद द्वारा 50 करोड़ की जमीनों पर काटी जा रही 75 एससीओ प्लाट्स पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने चलाई बुल्डोजर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द।

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x