Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीआईडी ने बीते शुक्रवार को 12 /2 , सेक्टर -37 ने बचे हुए अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों के बारे में जानकारी हासिल की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सीआईडी ने बीते शुक्रवार के दिन 12 /2 ,सेक्टर – 37 में इंडस्ट्रीज की जमीनों पर अवैध रूप से बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों के बारे में जानकारी हासिल की और नगर निगम से अदालत के स्टे की कॉपी भी प्राप्त की। सीआईडी निरीक्षक मंजीत सिंह ने आज कंफर्म किया हैं कि इसकी रिपोर्ट उनको आगे भेजनी हैं। इस रिपोर्ट में यह भी दर्शाया जाएगा कि बीते 24 अक्टूबर को इन शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को छोड़ कर बाकि के बिल्डिंगों को क्यों तोडा गया हैं का जवाव आगे भेजना  हैं।

उल्लेखनीय हैं कि बीते 24 अक्टूबर के दिन जिला प्रशासन की सहायता से ओल्ड फरीदाबाद ने नगर निगम ने भारी पुलिस की मौजूदगी में तीन पोकलेन व 3 जेसीबी मशीनों की सहायता से 12 / 2, सेक्टर – 37  में अवैध रूप से बने चार मंजिला ईमारत सहित चार बिल्डिंगों को तोड़ दिया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन पर सवाल खड़ा किया जा रहा था कि सेक्टर -37 के मोड़ से थोड़ा आगे मेन रोड के किनारे बने शॉपिंग कॉमप्लेक्स जो हैं वह अवैध हैं पर प्रशासन ने उसे नहीं तोडा क्यूंकि वह भाजपा नेताओं के संरक्षण में बना हैं। इस बारे में जब atharw news ने मौके पर उपस्थित एसडीएम रीगन कुमार से बातचीत की  तो उनका कहना था कि इन जगहों पर अदालत से स्टे हैं जिसे तुड़वाने  हेतु जिला प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा हैं। उनका कहना हैं कि जैसे ही अदालत से स्टे निरस्त होगा उसी वक़्त इन शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को पोकलेन मशीनों से तोड़ दिया जाएगा। बतातें हैं कि किए गए तोड़फोड़ में बिल्डरों के करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ हैं जब इन शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को जिला प्रशासन तोड़ देगा तो आमजनों को सरेआम लूटने वाले बिल्डरों में काफी कमी आ जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: फील्ड में काम करने की बजाय अफसरों की बदौलत दफ्तरों में क्लर्क बने बैठे हैं 24 तकनीक कर्मचारी- सन्तराम लाम्बा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भ्रष्टाचार की दुकानें, लोगों के लिए बनी मुसीबत, अवैध दुकाने बनाने वाले निर्माणकर्ताओं से हो रही मोती उगाही, कौन करेगा जांच।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस लाइन में आधुनिक व पुराने हथियारों की प्रदर्शनी कर पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x