Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ब्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल को ट्रेड लाइसेंस को खत्म करने हेतु ज्ञापन सौपा, भरोसा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नगर निगम द्वारा लागू किए गए ट्रेड लाइसेंस के विरोध में आज ब्यापार  मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया के नेतृत्व में ब्यापारियों ने हरियाणा के कैबेिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने मंत्री से मांग की कि ट्रेड लाइसेंस लागू करना उन पर अन्याय है ! व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंत्री विपुल गोयल को बताया कि हरियाणा में यह टेक्स कहीं भी लागू नहीं है। नगर निगम सदन की बैठक में सभी पार्षदों ने इस टैक्स को लगाए जाने का विरोध किया है और एक प्रस्ताव पास कर कहा है कि  यह टेक्स नहीं लगाया जाना चाहिए।  परंतु भाजपा सरकार में अधिकारी इतने निरंकुश हैं कि वह सदन की बात भी मानने को तैयार नहीं है।  उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने  ब्यापारियों  की व्यथा सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने अवश्य रखेंगे और ब्यापारियों  के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवा कर ट्रेड लाइसेंस को समाप्त करवाएंगे श्री भाटिया ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारी सरकार व ब्यापारियों के बीच संबंध खराब करने का षडयंत्र रच रहे हैं। इस टैक्स को लागू करके ब्यापारियों का उत्पीडऩ करने की साजिश रची जा रही है।
लेकिन व्यापारियों ने भी ठान लिया है कि कोई भी ट्रेड  लाईसेंस की अदायगी नहीं करेगा, चाहे इसके लिए उन्हें कितना भी बड़ा संघर्ष क्यों ना करना पड़े। श्री भाटिया ने फरीदाबाद जिले के सभी ब्यापारियों से अपील की है कि कोई भी ट्रेड  लाईसेंस का नोटिस ना ले और ना ही किसी अधिकारी के दवाब में इसकी अदायगी करे, क्योंकि जल्द ही इस लाईसेंस को समाप्त किया जाना है।
  जगदीश भाटिया ने मंत्री के समक्ष कहा कि एक और नगर निगम तमाम तरह के शुल्क लगा कर ब्यापारियों का दोहन कर रहा है परंतु सुविधाओं के नाम पर पूरे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर,टूटी हुई सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट ,ओवरफ्लो सीवरेज और ऐसी तमाम समस्याएं व्याप्त हैं,  लेकिन उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।  ये अधिकारी सरकार को बदनाम करने में लगे हैं इसलिए इन पर लगाम कसना जरूरी है।  सभी बातें सुनने के बाद उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर जल्दी ही अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर सभी ोसमस्याओं  का समाधान करने का निर्देश देंगे !
 विपुल गोयल को  ज्ञापन देने वालों में  प्रमुख रूप से ब्यापारी  नेता  वासुदेव अरोड़ा , ब्यापारी  मंडल के पदाधिकारी वेदप्रकाश कुकरेजा, जगन शाह, गिर्राज दत्त गौड़, बी एन मिश्रा , नीरज मिगलानी , बंसीलाल कुकरेजा , सतनाम मंगल , सुरेंद्र आहुजा , जवाहर कालोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज भाटिया, सुरेंद्र आहुजा, दर्शनलाल कुकरेजा, रवि कपूर, राजू गाबा, रवि कुमार, दीपक, मनोज भाटिया, नरेश कुकरेजा, मनोहर लाल लेखनी, सुभाष गुलाटी, हरजिंदर सिंह, राममेहर, सोनू गुप्ता, संजय ठाकुर, प्रेमसिंह नैन, बाबू लाल, प्रेम गुप्ता, मुरारी लाल, अशोक बंसल, बंटी एवं सुशील कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन हुकम सिंह भाटी को सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड निवासी राज कुमार बोले, शिकायत करने वाले शर्म करो, सुरक्षा के उद्देश्य से दीवार की ऊंचाई बढ़ाई है।

Ajit Sinha

सीपी विकास अरोड़ा ने रावण दहन के कार्यक्रम में उपद्रह मचाने वाले को दबोचने के लिए1000 पुलिस कर्मी किए तैनात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x