Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने आज अवैध बोरवेल को उखाड़ कर किया नष्ट, मोटी कमाई करता था पानी बेच कर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, नगर निगम व बिजली विभाग,फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज औचक निरिक्षण करके अवैध बोरवेल से टेंकरों में पानी भर कर निजी कंपनियों में सप्लाई करके मोटी रकम कमाई करने वाले पकड़ा हैं। टीम ने बोरवेल के मोटर को अपने कब्जे में ले लिया हैं, और अवैध बोरवेल को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया हैं,और आगे की कार्रवाई सम्बंधित विभाग कर रही हैं।    

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज एक गुप्त सूचना मिली कि देवीराम नामक व्यक्ति द्वारा गली नंबर- 3 सूरदास कॉलोनी, गांव मिर्जापुर में अवैध रूप से बोरवेल लगाया हुआ है तथा भूजल दोहन करते हुए बड़े-बड़े टैंकरों के माध्यम से स्थानीय फैक्ट्रियों में पानी सप्लाई किया जाता है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर कार्रवाई की जाए तो अवैध रूप से किए जा रहे भूजल दोहन पर अंकुश लगाया जा सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर जगदीश निरीक्षक व राजेंद्र कुमार ,उप निरीक्षक द्वारा  गौतम भाटी कनिष्ठ अभियंता नगर निगम फरीदाबाद (बल्लभगढ़ जोन) व  रविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता डीएचबीवीएन उपमंडल बदरौला के साथ देवी सिंह के अवैध बोरवेल का निरीक्षण किया गया।    

औचक निरीक्षण पर पाया गया कि देवी सिंह द्वारा इस स्थान पर बिना किसी वैध अनुमति के बोरवेल लगाया हुआ है तथा बड़े-बड़े टैंकरों के माध्यम से स्थानीय फैक्ट्रियों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। गौतम भाटी, कनिष्ठ अभियंता नगर निगम फरीदाबाद द्वारा इस अवैध बोरवेल पर कार्रवाई करते हुए बोरवेल पर लगी मोटर व अन्य उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया गया तथा बोरवेल को (Dismantal) नष्ट कर दिया गया।  देवी सिंह द्वारा यहां पर बिजली विभाग से वैध बिजली कनेक्शन लिया पाया गया। जिसमे किसी प्रकार की कोई अनियमितता सामने नहीं आई।

Related posts

जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने लिया पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह से आर्शिवाद

Ajit Sinha

लोक कल्याण के लिए नहीं जनता को कदम-कदम पर धोखा देने के लिए बनी है भाजपा सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

परिवाहन एंव खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चेकिंग के दौरान रेती चोरी, ओवर लोडिंग के 35 डंपरों को किया पुलिस के हवाले 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x