Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

भूमि माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध कब्जे ध्वस्त, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव कन्हई (सेक्टर-44) एवं वजीराबाद स्थित एचएसवीपी की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर अर्थमूवर्स की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी जगबंधु पुरई (निवासी जिला नादिया, पश्चिम बंगाल), नरेश (निवासी वजीराबाद) तथा उमेद उर्फ सोनू महलावत, हिमांशु और नितिन कौशिक (निवासी झाड़सा, गुरुग्राम) को चिन्हित किया गया। इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है, जिनमें हिंसक अपराध, चोरी, मादक पदार्थ तस्करी और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं, तथा ये कई बार जेल जा चुके हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इन अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गी बस्तियां बसाकर कमजोर वर्गों का शोषण किया, उनसे अवैध रूप से किराया वसूला और इन स्थानों का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया।

यह संयुक्त कार्रवाई क्राइम यूनिट सेक्टर-17,सेक्टर-39 एवं सेक्टर-40 द्वारा डीटीपीऔर एचएसवीपी अधिकारियों के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Related posts

दिल्ली पुलिस के निहाल पुर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट कर भागने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश किया हैं, 7 अरेस्ट

Ajit Sinha

ESIC कार्यालय प्रबंधक ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शर्म के मारे मां ने अपनी ही बेटी की लाश को घर में ही गड्ढे खोद कर दिया गाड़, 10 महीने के बाद खुला राज -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x