Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज एक राशन डिपो में छापेमारी करके अनाज की कालाबाजारी उजागर किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद और खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों ने आज बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में एक डिपो होल्डर की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए अनाज की हो रही कालाबाजारी का उजागर किया हैं। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी के द्वारा थाना आदर्श नगर में डिपो होल्डर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के मुकदमा दर्ज किया गया हैं, अभी डिपो होल्डर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एक गुप्त सूचना के आधार पर मनीष कुमार, निवासी बल्लमगढ़ जो विष्णु कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में डिपो होल्डर है, के द्वारा सरकारी राशन के गेहूं की कालाबाजारी की हुई है। इस सूचना के आधार पर सहायक उप-निरीक्षक, महेंद्र सिंह ,उप- निरीक्षक सतीश कुमार,मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गिरीश मिश्रा निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की संयुक्त टीम के साथ मनीष कुमार का राशन डिपो का मौका पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

मौका निरीक्षण पर इस राशन डिपो पर निर्धारित मात्रा से 124 कट्टे गेहूं के कम मिले और चीनी 98 किलो कम पाई गई तथा बाजरा 110 कट्टा फालतू मिला है जिससे स्पष्ट प्रतीक होता है, कि इनके द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की हुई है। इस संबंध में गिरीश मिश्रा निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की शिकायत पर स्थानीय पुलिस थाना आदर्श नगर जिला फरीदाबाद में अपराधिक अभियुक्त अंकित किया गया है मौका पर राशन डिपो होल्डर उपस्थित ना होने के कारण इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की नोटिस से कृष्णा नगर के 500 से अधिक उद्यमियों की उडी नींद, मचा हड़कंप-वीडियो देखें

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली राकेश अस्थाना ने आयोजित की क्राइम रिव्यू मीटिंग,पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्मशान घाट में पुरुष की जगह महिला का शव देखकर उड़े परिजनों के होश,हंगामा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x