Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने पनीर बनाने वाली कंपनी का किया पर्दाफाश, सैम्पल, कारण बताओ नोटिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पलवल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रणदीप संधू , पब्लिक हेल्थ के जई गुरमेज सिंह उपमंडल पुन्हाना , जिला मेवात व बहीन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज बहिन -आलिमेव रोड स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रही अवैध पनीर की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया हैं। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने ये औचक निरीक्षण की कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की हैं। 

डीएसपी राजेश चेची, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि पलवल जिला के अंतर्गत गांव बहीन से आलीमेव जाने वाले रास्ते में एक काफी बड़ा मकान हैं ये मकान शकील, निवासी गांव आलिमेव का हैं। इसमें एक पनीर डेयरी चल रही हैं जिस जिसके पानी से आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फ़ैल रहा हैं। इसी क्रम में उपरोक्त टीम गठित की गई थी, औचक निरिक्षण की कार्रवाई के दौरान पता चला कि ये पनीर की डेयरी आदिल , निवासी गांव माचा, जिला अलवर ने खोली हुई हैं। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन शर्मा ने तैयार शुदा पनीर के दो अलग -अलग सैंपल तथा एक हजार लीटर दूध में से सैंपल लिए हैं।  उनका कहना हैं कि पनीर दूध से बनाया जाता मिला हैं जो प्रथम दृश्या हानिकारक प्रतीक नहीं हुआ हैं।    

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रणदीप  संधू ने  पनीर बनाए जाने के उपरांत बचे अवशेष का एक सैंपल लिया गया तथा पनीर डेयरी में दूध गर्म करने के लिए लगाए हुए बॉयलर के संबंध में डेयरी संचालक को अलग से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पब्लिक  हेल्थ के जई   गुरमेज सिंह ने  निरीक्षण के दौरान पाया कि इस मकान में जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन से पीने का पानी का अवैध कनेक्शन लिया हुआ है जिस के संबंध में त्रुटि कर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तदनुसार सभी विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।      

Related posts

हरियाणा सरकार ने भाई दूज के मौके पर सभी सरकारी, निजी और एडिड स्कूलों में अवकाश की घोषणा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बुधवार को 25 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 21 अगस्त को भारत बंद के ऐलान के मद्देनजर डीजीपी ने आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x