Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने आज राशन डिपो में मारा छापा, राशन कम मिले, की सीलिंग की कार्रवाई, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खादय एंव आपूर्ति विभाग व धौज थाने की संयुक्त टीम ने आज थाना धौज क्षेत्र में स्थित राशन डिपो में छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान राशन डिपो में गेहूं , सरसों तेल , बाजरा काफी कम पाई गई हैं , और चीनी अधिक पाई गई हैं। इस संबंध में सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं, डिपो होल्डर के खिलाफ थाना धौज में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आगे की कार्रवाई अब थाने की पुलिस कर रही हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली कि गांव टिकरी खेड़ा में राशन डिपो धारक वाहिद व खुर्शीद द्वारा सरकारी राशन का वितरण ठीक प्रकार से ना करके राशन की कालाबाजारी की जा रही है। यदि स्टॉक का भौतिक निरीक्षण किया जाए तो भारी मात्रा में सरकारी राशन की हेराफेरी उजागर हो सकती हैं। सहगल का कहना है कि इस सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक विशेष गठित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री उड़न दस्ता में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, खादय एंव आपूर्ति में कार्यरत इंस्पेक्टर सत्यनारायण व गिरीश व स्थानीय पुलिस के साथ गांव टीकरी खेडा के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया था। यह राशन डिपो खुर्शीद के मकान में चल रहा था। मौके पर खुर्शीद हाजिर मिला, जिसने पूछताछ पर बताया कि वाहिद राशनडीपो धारक धौज के आस पास के अन्य 4 गांवों की सप्लाई अटैच हैं। गांव टीकरी खेड़ा की सप्लाई वितरण कराने के लिए वह रिकार्ड में नॉमिनी हैं जिस आधार पर वह राशन वितरण कराने में सहयोग करता है। मौका पर गांव के हाजिर लोगो ने बताया कि हर माह उन्हें इसी खुर्शीद के मकान से ही राशन मिलता हैं। संयुक्त टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण करने उपरांत रिपोर्ट तैयार की गई। पड़ताल पर वाहिद के अन्य राशनडीपो का निरीक्षण किया जाना था, जिसके लिए वाहिद को फोन पर सम्पर्क करके मौका पर हाजिर आने बारे अनुरोध किया गया। जिस पर वाहिद द्वारा स्वयं आने में असमर्थता जताते हुए अपने भाई रॉबिन को राशनडीपो की चाबी देकर भेजा गया। रॉबिन द्वारा खोरी जमालपुर व धौज के राशनडीपो का निरीक्षण कराया गया। जिनकी अलग से रिपोर्ट तैयार की गई। उसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा गांव बीजोपुर व फतेहपुर तगा के स्टॉक का निरीक्षण किया गया। मौका पर दोनो ही गावो के राशन डिपो पर ताला लगा हुआ मिला व रॉबिन ने कहा कि इन गांवों के डिपो की चाबी उनके पास नहीं है। जिस बारे वाहिद से सम्पर्क किया व काफी देर तक भी वाहिद के ना आने पर दोनों गांव के राशन डिपो  पर लगे तालों पर सील लगाई गई और राशन डिपो धारक को सूचना पत्र के माध्यम से सूचित किया व दिनांक 4 अप्रैल 24 को समय 10 बजे हाजिर आकर राशनडीपो चैक कराने बारे अनुरोध किया गया। गत 4 अप्रैल 2024 को संयुक्त टीम द्वारा गांव बीजोपुर व फतेहपुर तगा के स्टॉक का निरीक्षण करने के लिए वाहिद से सम्पर्क किया। वाहिद ने आने में असमर्थता जाहिर की व अपने भाई राबिन को चाबी देकर भेजा व कहा कि कल किसी कारण से चाबियों को दे नहीं सका था। संयुक्त टीम को दोनो स्थानों पर लगाई गई सील सुरक्षित मिली। निरीक्षण के दौरान गांव धौज में 2 FPS आईडी व बीजोपुर में एक मशीन आई डी अलाट है। मौका पर स्टॉक का मशीन के अनुसार मिलान किया व अलग से रिपोर्ट तैयार की गई।
उनका कहना हैं कि उपरोक्त मामले में वाहिद के पास गांव धौज का राशनडीपो अलॉट है व 4 अन्य गाँव खोरी जमालपुर, टीकरी खेड़ा, बीजोपुर व फतेहपुर तगा की राशन सप्लाई अटैच होनी पाई गई है। निरीक्षण पर सभी के स्टॉक का मिलान करने पर कुल 49.45 किवंटल गेंहू कम,21.32 किवंटल बाजरा कम, 3689 लीटर सरसों तेल कम व 52 किलोग्राम चीनी ज्यादा पाई गई है। राशनडीपो धारक वाहिद द्वारा सरकारी राशन की सप्लाई वितरण में अनियमितता बरतने पर इंस्पेक्टर सत्यनारायण की शिकायत पर मुकदमा नंबर – 68, दिनांक 4 अप्रैल 2024 धारा 7/10/55 आवश्यक वस्तु अधिनियम थाना धौज, फरीदाबाद में अंकित कराया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: शादी में बाधा बनी मां को एक नाबालिग बेटी वीडियो कॉलिंग पर अपने प्रेमी से आईडिया लेकर कर दी हत्या, दोनों अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव की प्रचार में पूरे एक्शन में दिखाई देते।

Ajit Sinha

सैलरी नहीं देने पर फ्लैट में सो रहे मालिक को नारियल काटने वाले तेजधार हथियार से काट डाला -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x