Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सर्वे विभाग में की छापेमारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण  (हुडा) में सुबह के वक़्त सर्वे ब्रांच में छापेमारी की कार्रवाई की हैं। छापेमारी के दौरान दो महिलाएं बिना अनुमति की कुर्सी पर बैठ कर कार्य करती हुई मिली हैं। बाद में जांच में पता चला की इन  दोनों  महिलाओं ने सर्वे ब्रांच के एसडीओ व जेई ने बिना विभागीय अनुमति के अपने स्तर पर लगाया हुआ हैं। इस छापेमारी के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के तौर नायब तहसीलदार जय प्रकाश मौजूद थे। ओक्कोप्शन सर्टिफिकेट (ओसी)  से संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है। क्यूंकि उसमें बड़ी गड़बड़ी होने का अंदेशा हैं।   

डीएसपी मनीष सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) विभाग की सर्वे शाखा में कुछ प्राइवेट व्यक्ति कार्य कर रहे हैं तथा ओक्कोपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) दिए जाने में भी काफी अनियमितताए बरती जा रही हैं। सहगल का कहना हैं कि इस सूचना के सम्बंध में कार्रवाई  करने के लिए उनके नेतृत्व में इंस्पेक्टर जगदीश, सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार व सतबीर सिंह मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा  नायब तहसीलदार एवंम ड्यूटी मजिस्ट्रेट जय प्रकाश के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग, फरीदाबाद कार्यालय का  अधीक्षक कृष्ण अरोड़ा की हाजरी में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर  कार्यालय में सर्वे ब्रांच में विजय व नरेश कनिष्ठ अभियंता हाजिर मिले उसके अतिरिक्त दो महिलाएं भी सीट पर बैठकर कार्य करती हुई मिली। अन्य कनिष्ठ अभियंता  के सम्बंध में पूछताछ करने पर बताया  गया कि विभागीय कार्य से बाहर गए हुए हैं। हाजिर मिली महिलाओं के सम्बंध में जांच  करने पर पाया कि दोनो महिलाएं बिना विभागीय अनुमति के सरकारी कार्य कर  रही है। जिन्हें सर्वे ब्रांच में तैनात कनिष्ठ अभियंता (JE) व एसडीओ (SDO) द्वारा बिना विभागीय अनुमति के अपने स्तर पर लगाया हुआ है। एसडीओ राजेंद्र  विभागीय कार्य से मुख्यालय जाने पाए गए। इसके अतिरिक्त कुछ फाइलों की रेंडम चेकिंग की गई। ओस  आदि से सम्बंधित अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इस मामले में सभी पहलुओं की पड़ताल करने उपरांत नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी।  

Related posts

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने नवजात बच्ची को साढ़े 4 लाख में बेचते हुए रंगे हाथ एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने बल्लभगढ़-पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी को हरियाणा सरकार ने दी स्वीकृति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लायंस क्लब ओल्ड ने शिक्षक दिवस पर किया 21 शिक्षकों को सम्मानित : आरके चिलाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x