Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक बेड का चार्ज 40 हज़ार, फिक्स रेट के बोर्ड लगवाए सरकार : नीरज शर्मा, कांग्रेस विधायक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:महामारी में जहां एक ओर हर आदमी अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है,वहीं इस मौके को बहुत से अस्पतालों ने आपदा में अवसर बना लिया है। यह कहना है एन आई टी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा का । शर्मा ने एक पत्र ज़िला उपायुक्त यशपाल यादव को लिखा है जिसमें उन्होंने फरीदाबाद में हर ओर फैली अव्यवस्था से निजात पाने के लिए तमाम निजी अस्पतालों को सरकारी नियंत्रण में लेने का सुझाव दिया है। 

उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद के लोगों को स्थानीय अस्पतालों में प्रवेश नहीं मिल रहा जबकि बाहरी राज्यों से आए मरीजों को ज्यादा पैसे के लालच में निजी अस्पताल अपने यहां एडमिशन दे रहे हैं और शहर फरीदाबाद के लोग मारे फिर रहे हैं। शर्मा ने कहा है अस्पताल अपने यहां भर्ती मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन लाने के लिए कह रहे हैं। जब अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो उन्हें कहाँ मिलेगी। शर्मा ने जनप्रतिनिधियों,अफसरों को मिला कर एक कमेटी बनाने का सुझाव भी दिया है जिसके सदस्यों के नाम और नंबर व अस्पताल के बेड की दरें अस्पताल के बाहर बोर्ड पर लिखी जाएं ताकि उल्लंघन होने पर लोग प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकें।शर्मा ने तुरंत प्रभाव से अस्पतालों के नियंत्रण सरकारी से अपने अधिकार में लेने का आग्रह किया है।

Related posts

फरीदाबाद :सरकार अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर अपनी चार साल की नाकामियों और खामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

Ajit Sinha

एनआईटी डीसीपी डा.अंशु सिंगला के नेतृत्व में आयोजित कैम्प में 456 पुलिस कर्मियों के परिजनों को टिका लगाया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में पानी पर राजनीति व तानाशाही करने वाले जरा शर्म तो करो, पानी का रिश्ता सीधे इंसान के जीवन से है-वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x