Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

क्रिकेट खेल में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक की बैट से पीट पीट कर हत्या कर दी , तीन लोग हिरासत में।


अरविंद उत्तम की रिपोर्ट
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की बैट से पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सूरजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,और जांच की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूछताछ से पता चला कि मृतक का नाम मनीष कुमार शर्मा है और कस्बा सूरजपुर में रहता था। परिजनों का कहना है कि मनीष का कस्बे के ही कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने मनीष पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया,जिसने साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच जारी है।

Related posts

स्कूल द्वारा ऑनलाइन क्लासेस के दौरान स्कूल ड्रेस पहनना नहीं है जरूरी : जिला विद्यालय निरीक्षक  

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: एसीबी की अम्बाला टीम ने आरोपित राजेन्द्र स्वीपर कम दरोगा, नगर परिषद थानेसर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने करनाल में एसएचओ और एक एक्सईन को किया सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x