Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

होटल कारोबारी से नाबालिग बेटे के अपहरण और हत्या में शामिल बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के होटल कारोबारी से नाबालिक बेटे कुणाल शर्मा के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को उसे समय कामयाबी हासिल हुई, जब थाना बीटा-2 क्षेत्र के डाढ़ा गोल चक्कर के सर्विस रोड पर देर रात हुई मुठभेड़ में थाना बीटा-2 और स्वॉट टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया, इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने किडनैपिंग के लिए इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। यह घटना काफी समय से सोशल मीडिया सुर्खियां बनी हुई थी, जिससे पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी. और तत्कालीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर भी किया गया था. इन गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत का सांस ले रही है।  

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, आरोपित  की पहचान डाढ़ा गांव में रहने वाले कुणाल भाटी के रूप में हुई है। इस कांड में दो अन्य आरोपित हिमांशु चौधरी और मनोज भी शामिल थे जो बुलंदशहर के गांव के रहने वाले है. एक महिला  भी शामिल थी. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ब्याज के पैसों और रेस्टोरेंट को हड़पने के विवाद में 15 वर्षीय कुणाल शर्मा का अपहरण किया गया था और उसकी हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया गया था। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना बीटा-2 और स्वाट टीम घटना में शामिल बदमाशों  की शिनाख्त और गिरफ्तारी प्रयास किए  जा रहे थे। इसी इसी दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली कि दो बदमाश घटना में इस्तेमाल की गई स्कोडा कार को लेकर साक्ष्यों को मिटाने हेतु जा रहे है, सूचना पर पुलिस ने  की चेकिंग के दौरान घेराबंदी करने की कोशिश की इस दौरान हुई मुठभेड़ में कुणाल भाटी घायल हो गया, जबकि हिमांशु चौधरी और मनोज गिरफ्तार कर लिया गया. साद मियां खान ने बताया कि आरोपित हिमांशु ने मृतक कुणाल शर्मा  के पिता से दो लाख रुपये उधार लिए थे, इसे देने से बचने के लिए उसने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई.वहीं दूसरा आरोपित मनोज कुणाल की हत्या के बाद उसके होटल को हड़पने की साजिश रची थी.डीसीपी ने बताया कि घटना को आरोपित हिमांशु ने मनोज और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

Related posts

नॉएडा: दो साल के मासूम को अगवा करने वाले चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 6 पिस्टल, 12 मैगजीन, तीन  कारतूस व एक ब्रेज़ा  कार के साथ 4 लोगों  को गिरफ्तार बरामद किए हैं। 

Ajit Sinha

बिजली के बॉक्स से जब निकला जहरीला सांप, और बॉक्स के होल में काफी समय तक फंसा रहा ये सांप, देख कर्मचारी रह गया दंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x