Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : बजट में महिलाओं की सुरक्षा को किया गया अनदेखा, आम आदमी पार्टी ने बजट की प्रतियां जलाकर किया विरोध।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: आम आदमी पार्टी जिला गुरुग्राम ने महिला नेतृत्व में बजट की प्रतियां जलाकर किया विरोध। जिला महिला अध्यक्ष मंजू सांखला ने कहां कि महिलाओं को बजट में अनदेखा किया गया है। निर्भया फंड के लिए भी कुछ खास नहीं किया गया जिससे महिलाओं व बच्चों को सेफ्टी पर कुछ खास नहीं किया जा सकता है। इस बजट ने काफी हताश किया है।

वहीं महिला वरिष्ठ कार्यकर्ता औमी पांचाल नखरौला ने कहा कि महिला सुरक्षा को अनदेखा किया गया है। जब बच्चियों व महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाऐं बढ़ रही हैं, तब भी बजट में महिला सुरक्षा की बात न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुर्भाग्य की बात है कि बजट में महिला सशक्तीकरण की बात कहीं नहीं दिख रही। महिला सुरक्षा के लिए निर्भया फंड में बढ़ोतरी नहीं की गई। टैक्स स्लैब में बदलाव किए जाने, कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाकर लाभ पहुंचाने की कोशिश नहीं की गई। जिला अध्यक्ष सूर्यदेव यादव ने बताया कि सरकार का यह बजट प्रदेश वासियों को एक धोखा है। इससे अधिक कुछ नहीं है क्योंकि इस बजट में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए कुछ नहीं दिया। युवाओं के लिए कुछ नहीं है। व्यापारियों के लिए कुछ नहीं है। महिला सुरक्षा के लिए खौकला है। गेस्ट टीचर्स के लिए कुछ नहीं। मजदूर वर्ग के लिए कुछ नहीं। सरपंचों के लिए कुछ नहीं दिया है। खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं है। पार्षदों के लिए कुछ नहीं दिया। गांव के विकास के लिए व शहरों के विकास के लिए इस बजट में कुछ नहीं दिया गया है।

Related posts

लिफ्ट देने के बहाने लड़कियों का अपहरण और फिर दुष्कर्म कर हत्या कर देने वाला गिरोह का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha

जब दुनिया भर में लोग हॉर्न का उपयोग किए बिना गाड़ी चला सकते हैं, तो हम क्यों नहीं – डॉ. सारिका

Ajit Sinha

15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को दोषी करार देते हुए अदालत ने सुनाई 10 साल की कैद व 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x