Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली का पर्व : कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है। भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर-28 कार्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी जी ने आज भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, इन्हें सीखने की। मन की बात में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दे दिया।

अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बहुत बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि हम तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। ई-संजीवनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच पे नाऊ एप लॉन्च किया गया है। भारत का ई-संजीवनी हो या यूपीआई ये एज ऑफ लिविंग को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित हुए हैं।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के बांसबेरिया में इस महीने त्रिवेणी कुम्भो महोत्सव का आयोजन 700 साल के बाद किया गया। इसमें आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। आज स्वच्छ भारत अभियान में हमारे देश में जन भागीदारी के मायने ही बदल दिए हैं।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक बहन कमला मोहराना के समूह की महिलाएं दूध की थैली और दूसरी प्लास्टिक पैकिंग से टोकरी और मोबाइल स्टैंड जैसी कई चीजें बनाती हैं। ये इनके लिए स्वच्छता के साथ ही आमदनी का भी एक अच्छा जरिया बन रहा है। कम-से-कम प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े के बैग का संकल्प तो हम सबको ही लेना चाहिए। देश में मोदी जी और प्रदेश में मनोहर जी की सरकार दोनों ने हमेशा यही कहा है कि हमारी सरकार देश को समर्पित सरकार है और सबका साथ सबका विकास करते हुए देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हमें, सभी त्यौहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ ही मनाने चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद : ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलने व न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो गुंडों के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर आजाद हिन्द फौज के सवतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद के एक सोसायटी के एक फ्लेट के बाथरूम में रिटायर्ड डीसीपी ने खुद गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x