Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मिड डे मिल की गाडी से कुचल कर, सरकारी स्कूल की छठी क्लास के एक छात्र की मौत, स्कूल में हड़कंप।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सारन इलाके में जो  गाडी ने  मिड डे मिल का खाना स्कूली बच्चों को परोसनें आया था उसी गाडी ने उसी स्कूल के छ्ठी क्लास के एक छात्र को कुचल दिया जिससे उस छात्र की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत ही गई । पुलिस ने बच्चें की शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया हैं और पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मिड डे मिल की गाडी सहित ड्राईवर अमृतपाल को हिरासत में ले लिया और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ।
           एसएचओ वेद प्रकाश की मानें तो आज सुबह करीब ग्यारह बजे मिड डे मिल की गाडी  खाना लेकर सारन चौक के समीप एक सरकारी स्कूल में पहुंचा था उस गाडी का ड्राईवर अमृतपाल अपना गाडी बैक कर रहा था तभी छठी क्लास का छात्र लक्ष्मी कुमार खेलते वक़्त उसका कदम लड़ खड़ा गया और उस गाडी के पिछले पहिए के नीचे आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मंच गया। बताया गया हैं कि साहस करते हुए स्कूल प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचित किया जहां पूरा कोहराम मच गया पूरे बस्ती के लोग बी.के अस्पताल में पहुँच गए और बिलाप कर रहे  परिजनों को ढाढंस दने का काम किया पर दुःख इतना बड़ा हैं कि परिजनों के आंखों से आंसू थमनें का नाम नहीं ले रहा हैं।

Related posts

सरस्वती पूजा कर मानव रचना ने मनाई बसंत पंचमी, छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गृह मंत्री अनिल विज ने अलग-अलग मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

यूजर पेटीएम वेबसाइट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके ई-चालान का भुगतान कर सकतें हैं, सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x