Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में पंखा मेले की झांकियां निकाली गई, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई जाने माने नेता नहीं पहुंचे मेले में।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में रक्षा बंधन पंखा मेला कमेटी के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम ऐतहासिक मेले का आयोजन किया गया पर और सालों के मुकाबलें में इस वर्ष कई मायनों में फ्लॉप शो साबित होता हुआ दिखाई दिया हैं। इस मेले के मुख्य अतिथि व रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित नहीं आने वाले मेहमानों की संख्या काफी ज्यादा हैं जबकि आने वाले मेहमानों की संख्या काफी कम हैं जबकि आमंत्रित कार्ड पर कांग्रेस, इनेलो व भाजपा नेताओं के बड़े -बड़े फोटो छापे हुए दिखाई दिए हैं।

इनमें कई नेताओं व पत्रकारों के नाम शहर में अपने चौधर ज़माने हेतु बिना पूछे उनके नाम छाप दिए गए हैं पर इनमें से एक पत्रकार व वह नेता नहीं पहुंचे जिनके नाम बिना पूछे निमंत्रण कार्ड पर छाप दिए गए थे। वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र बंसल, राजेश शर्मा, पत्रकार जय शंकर सुमन, केशव ठाकुर आदि पत्रकारों का कहना हैं कि इस मेले का आयोजक कौन हैं और उसका नाम आमंत्रित कार्ड पर कैसे छाप दिया हैं यह बात उन्हें नहीं मालूम हैं। इसके अलावा भाजपा नेता राजेश तंवर का कहना हैं कि उनका नाम भी बिना पूछे छाप दिया गया हैं चलो छाप भी दिया तो उन्हें न तो आमंत्रित कार्ड भेजा गया ना ही आयोजक का कोई फोन भी नहीं आया ऐसे में कैसे इस मेले में शामिल हो सकतें हैं। इस मेले में नहीं आने वाले मेहमानों के नाम इस प्रकार :- रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, तिगांव क्षेत्र के विधायक ललित नागर,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर,पूर्व विधायक उदयभान ,पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जे.पी नागर,भाजपा नेता राजेश तंवर,भाजपा नेता किशन ठाकुर,यशपाल नागर,डा. प्रशांत भल्ला, चेयरमेन अजय गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बी. आर. ओझा , पूर्व पार्षद बसंत बिरमानी, इनेलो नेता ललित बंसल, अरविंद भारद्वाज, पूर्व पार्षद राव महेंद्र सिंह आदि अतिथि गण शामिल हैं।
जो मेहमान लोगों इस मेले में शामिल हुए उनके नाम निम्न हैं :-पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह, पलवल के विधायक करण दलाल,पूर्व विधायक आनंद कौशिक, पूर्व विधायका सुश्री शारदा राठौर,कांग्रेसी नेता विकास चौधरी, सुमित गौड़ ,प्रवेश मेहता,पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, सुरेंद बबली हैं। खबर हैं कि हुड्डा परिवार के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के मान मर्यादा को चार चांद लगाते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस मेले में नहीं आने का फैसला लिया हैं। इस ऐतहासिक मेले में ज्यादातर बैंड पार्टी अलग -अलग जिलों से बुलाई गई थी, लोकल बैंड पार्टी कुल 4 से 5 पार्टी ही थे,कांग्रेस, भाजपा व इनेलो सहित अन्य पार्टी के लोग शामिल हैं।

Related posts

फरीदाबाद : एक दसवीं के छात्र ने अपने दो दोस्तों के मिलकर अपने छोटे भाई व आठवीं के छात्र का किया अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -9 अपने कार्यालय के प्रागण में 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने झंडा फहराया

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 42 डीएसपी (एचपीएस) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x