Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला में खेल नर्सरी हेतु खिलाड़ियों के दाखिलों के लिए ट्रायल: देवेंद्र सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खेल विभाग द्वारा राज्य में जिला स्तर पर विभागीय प्रशिक्षकों के द्वारा विभाग के खेल परिसरों में खेल नर्सरी चलाने का निर्णय लिया गया है। इस बारे अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि जिला फरीदाबाद में विभागीय प्रशिक्षकों के खेल प्रशिक्षण केन्द्र पर खेल नर्सरी स्थापित करने हेतु खिलाड़ियों को दाखिला देने हेतु एथलैटिक्स का ट्रायल दिनांक 25.03.2023 को तथा हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, टेबल-टैनिस, बास्केटबॉल की खेल नर्सरियों के ट्रायल दिनांक 27.03.2023 को खेल परिसर सैक्टर-12 फरीदाबाद में लिए जाएँगे।

इसी प्रकार फुटबॉल खेल नर्सरी हेतु लड़कियों के ट्रायल राजा नाहर सिंह स्टेडियम तथा लडकों का ट्रायल खेल परिसर सैक्टर-12 में लिए जाएँगे व बैडमिन्टन खेल नर्सरी हेतु खिलाड़ियों का ट्रायल नगर निगम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एनआईटी-3 फरीदाबाद में लिए जाएँगे। खेल नर्सरी में 8 से 14 वर्ष तथा 15 से 19 वर्ष के आयुवर्ग के खिलाड़ियों को दाखिला दिया जाएगा। तलवारबाजी खेल नर्सरी हेतु खिलाड़ियों के ट्रायल दिनांक 31.03.2023 को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर फरीदाबाद में लिए जाएँगे। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रातः 9 बजे पहुंचकर संबंधित खेल के प्रशिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र की प्रति, आधार कार्ड तथा परिवार पहचान पत्र की प्रति लेकर आना अनिवार्य है। नर्सरी में चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह कम-से-कम 22 दिन हाजिर होने पर 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500/- रूपए तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडियों को 2000/- रूपये प्रति माह की दर से छात्रवृति के रूप में राशि संबंधित खिलाड़ी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: बेटी सोनल, जो सिर्फ 23 वर्ष, और आईएएस की तैयारी कर रही है, ने अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर अपने पिता को जीवनदान दिया -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

मंझावली पुल का निर्माण सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार तेज़ी से पूरा किया जाए: उपायुक्त विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद पीएस एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज मुकदमे में फरार एएसआई महावीर सिंह जिला अदालत में किया आत्मसमर्पण -रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x