Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिस महिला की हत्या की बात फैलाई गई थी, वह निकली जिंदा, पाली क्रेशर ज़ोन में कर रही थी काम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कल बुधवार 2 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश  के थाना चिचोला से थाना प्रभारी डबुआ को सूचना प्राप्त हुई की पाली क्रेशर जोन एरिया में मोहताबाद में 40 वर्षीय गुलापा बाई नाम की औरत की हत्या हो गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिला का आधार कार्ड तथा फोन नंबर थाना प्रभारी डबुआ को दिया जिन्होंने मामले की जांच के लिए पुलिस चौकी पाली प्रभारी उप- निरीक्षक राजेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम को मोहताबाद भेज दिया।

चौकी प्रभारी ने मोहताबाद पहुंचकर महिला के बारे में पूछताछ की। मोहताबाद क्रशर जोन एरिया के हिसाब से बहुत बड़ा है और वहां पर दूर-दूर तक झुग्गियां बनी हुई है। काफी देर तक पूछताछ करने के पश्चात भी महिला की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई परंतु पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और करीब 8- 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात उन्होंने महिला को ट्रेस कर लिया। महिला अपनी झुग्गी में ही थी जिससे पूछताछ करने पर बताया कि वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा उसके दो बेटे तथा दो बेटियां हैं और उसने अपनी लड़कियों की शादी में ब्याज पर कर्ज उठाया था और उसी कर्ज को उतारने के लिए वह काम के सिलसिले में कुछ महीने पहले फरीदाबाद आई थी।

वह अकेली ही फरीदाबाद आई थी और उनका सारा परिवार गांव में ही रहता है। उन्हें नहीं पता कि किसने उनके फोन से उनके घर पर उन्हीं की हत्या के बारे में फोन कर दिया। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा भेजे गए आधार कार्ड के साथ महिला के आधार कार्ड का मिलान करवाया गया जिसका मिलान हो गया। महिला के परिजनों के साथ महिला की व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात करवाई गई जिसके पश्चात उसके परिजन चिंता मुक्त हो गए और फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव बड़खल में 60 लाख की लागत के विकास कार्यों का किया शुभारंभ.

Ajit Sinha

फरीदाबाद:निगम प्रशासन ने जाम के कारण बने अवैध कब्जे और अतिक्रमण को दिया हटा, जारी रहेगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिकारियों को कैन्वैशन हाल में फूड कोट, हवन स्थल एवं प्रदर्शनी जगह बता कर किया निरीक्षण: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x