Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी इन्फोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की सीलिंग की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी इंफोर्समेंट एंव विजिलेंस की टीम ने भारी पुलिस के साए में सीलिंग की कार्रवाई की। साथ में कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा कि अपने -अपने गेटो को कानून के दायरे में कर लें, अन्यथा सभी के सभी अवैध गेटों को बुलडोज़र से तोड़ दिया जाएगा। साथ में रोड नंबर-104 में अवैध रूप से लगे को जल्द ही तोड़ दिया जाएगा।

साथ ही कई पार्किंग में अवैध रूप चल रहे अवैध कार्यालय और दुकानों के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। फिर उसमें तोड़ तोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। अधिकारी की माने तो अब तो तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई लगातार चलता रहेगा।

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रोड नंबर – 102 और 104 बीच में बड़ी- बड़ी बिल्डिंगे बनी हुई हैं जिसमें काफी फ्लेट्स बने हुए हैं, जिसमें काफी परिवार के लोग बीते कई सालों से रहते हैं, इन बिल्डिंगों के आगे और उसके पिछले हिस्से में आने-जाने के रास्ते बने हुए हैं। जिनमें लोहे के बड़े बड़े गेट लगे हैं। वह सभी के सभी गेट अवैध हैं। ऐसी ही एक शिकायत इसी पॉकेट के रहने वाले एक शख्स ने सीएम विंडो में दी हुई हैं। आज उसी शिकायत पर सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं।

उनका कहना हैं कि आज प्लाट ए -2160 में पार्किंग में बने एक चूहा फ्लैट बने हुए हैं , को सील किया गया हैं। इसके अतिरिक्त प्लॉट नंबर -2152, 2157, 2154 के गेटों में सीलिंग की कार्रवाई करके रास्ता बंद कर दिया गया हैं। इसके अतिरिक्त प्लॉट नंबर -2153 के मालिक को पिछले हिस्से में पूर्ण रूप से अवैध निर्माण किया हुआ हैं,को जल्द नोटिस दिया जाएगा। उनका कहना हैं कि ए -2181 में चूहा फ्लैट, ए -2171 व 2172 में अवैध रूप से कार्यालय और दुकान बनी हुई हैं, को भी जल्द नोटिस दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त रोड नंबर-104 के मेन मोड़ पर जो अवैध गेट लगे हुए हैं उसे अगली कार्रवाई में तोड़ दिया जाएगा। जरुरत पड़ी तो गेट लगाने वाले पर एफआईआर भी दर्ज कराया जा सकता हैं। इस कार्रवाई के दौरान ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना लोगों के बीच- बचाव के लिए मौके पर मौजूद रहे जिसकी वजह से कई लोग सीलिंग से तो बच गए पर उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया हैं की अपने -अपने गेटों को कानून के दायरे में कर ले , ऐसा नहीं किया तो अगली कार्रवाई में सील कर दिया जाएगा। साथ ही बिल्डर केशव अग्रवाल ने कहा कि 2160 में जो चूहा फ्लेट सील किया गया वह उनका नहीं हैं, इतना जरूर हैं ये फ्लेट जिनका हैं वह उनका मिल ने वाला हैं और उसका नाम अजय कुमार हैं, जो दिल्ली में रहता हैं। उनका कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वयं ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे, कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता ॐ प्रकाश कर रहे थे, पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज विष्णु मित्र कर रहे थे।

Related posts

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को अवैध खनन को लेकर यमुना नदी का दौरा किया।

Ajit Sinha

आइए जमकर खेले होली, मुस्कुरा कर खेले होली, बीते वर्ष के दर्द को भुला कर खेले होली, नया सवेरा आपका इंतजार कर रहा हैं – राजेश नागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने की 7 इकाईयों को किया सील, आगे प्रॉपर्टी होगी नीलम ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x