Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

होटल मालिक से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक मास्टरमाइंड अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिले के एक होटल मालिक से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में एक मास्टरमाइंड को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फोन करने वाले ने पीड़ित से 20 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे न देने की सूरत में उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि जोगिंदर सिंह ने गत 18 नवंबर, 2021 को फिरौती और धमकी भरे कॉल की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 17 नवंबर, 2021 शाम को उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी और साइबर क्राइम विशेषज्ञता का उपयोग कर पुलिस टीम ने फोन कॉलर की तह तक जाते हुए जिला करनाल निवासी आरोपित मास्टरमाइंड अंकुश को काबू कर लिया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts

कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के कुख्यात सदस्य व वांछित हरीश सैनी उर्फ़ हितेश उर्फ़ लकी चढ़ा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेन्टर पर छापा मार कर मौके से 33 महिला समेत 73 लोग अरेस्ट, अमेरिकी नागरिकों से ठग चुके है करोड़ों -वीडियो

Ajit Sinha

एनसीआर के पीजी और कॉलेज के पास गांजे की सप्लाई करने वाले दो बीटेक पास छात्रों समेत तीन तस्कर अरेस्ट- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x