Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज मृतक सिपाही सुभाष चंद की पत्नी को सौपे 30 लाख रूपए का चेक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज अपने कार्यालय सेक्टर -21 सी में पिछले वर्ष जुलाई माह में आसमान से बिजली गिरने के कारण सिपाही सुभाष चंद की मृत्यु होने पर उनके परिजनों के आर्थिक सहायता के लिए एचडीएफसी बैंक की तरफ से 30 लाख रुपए का चेक उनके परिजनों को प्रदान किया हैं । इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक मैनेजर सचिन अरोड़ा और विपिन गुप्ता वेलफेयर इंस्पेक्टर नवीन कुमार मौजूद थे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिपाही सुभाष चंद्र का जन्म वर्ष- 1982 में कुरुक्षेत्र के चढूनी जाटान गांव में हुआ था। मार्च- 2019 में उन्होंने पुलिस विभाग में बतौर सिपाही ज्वाइन किया था। पुलिस विभाग में भर्ती होने से पहले सुभाष ने भारतीय फौज में अपने सेवाएं प्रदान की थी। पिछले वर्ष जुलाई 2021 में सिपाही छुट्टी लेकर अपने गांव गया हुआ था। खेतों में काम करते वक्त अचानक से आसमान से बिजली गिरी जिसकी वजह से सिपाही की मृत्यु हो गई। सिपाही के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे है। उनकी आर्थिक सहायता के लिए पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज एचडीएफसी बैंक की तरफ से 30 लाख रुपए का चेक सिपाही सुभाष की पत्नी अनीता देवी को प्रदान करते हुए उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया तथा उनके परिवार को सांत्वना देकर उनका हौसला बढ़ाया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि संसार में ऐसी कोई दौलत नहीं है जो किसी इंसान को वापस ला सके परंतु सांसारिक जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं होती हैं जिन्हें सुलझाने के लिए कई बार आर्थिक मदद की आवश्यकता होती है। यह आर्थिक सहायता उनके जीवन में आने वाली समस्याओं को थोड़ा कम कर सकती हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यदि उनके परिजनों को कभी भी किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता पड़े तो वह बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं। सिपाही सुभाष का देश सेवा में यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश ने 9 पुलिसकर्मियों को चुना ‘हीरो ऑफ द वीक’ प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्नैचिंग के सामान को खरीदने वाले दुकानदार व नाबालिग सहित 3 आरोपितों को क्राइम ब्रांच 48 ने किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:होली पर्व पर किशोरी शरण महाराज ;बाबा सूरदास तिलपत वाले की परिक्रमा में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने 30 किलोमीटर लंबी परिक्रमा निकली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x