Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मोठूका के स्थान पर कहीं और कूड़ा प्लांट की संभावना तलाशें अधिकारी- राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के खाद्य एंव आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज मोठूका में कूड़ा प्लांट के विरोध में धरनारत लोगों के साथ मुलाकात की औरएनटीपीसी एवं निगम अधिकारियों के साथ एक प्रेजेंटेशन दिखाई। लोगों की मांग पर नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्लांट लगाने के लिए कहीं और संभावना तलाशें। 

मंत्री राजेश नागर के साथ पहुंचे एनटीपीसी एवं निगम अधिकारियों ने लोगों को फिल्म के जरिए बताया कि किस प्रकार बिना प्रदूषण के कोयला बनाया जाएगा। इससे किसी प्रकार स्थानीय लोगों को दिक्कत नहीं होगी। लोगों की मांग पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अधिकारी अन्य जगहों पर भी प्लांट बनाने की संभावना देखेंगे। 

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यदि ग्रामीण नहीं चाहते तो मोठूका में प्लांट नहीं बनाया जाएगा। हम जनता को किसी प्रकार से समस्या नहीं आने देंगे। नागर ने बताया कि हम जनता के साथ हैं। जनता के हित के लिए हर संभव काम करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में निर्णय लेने के लिए दिल में बड़ी दया रखते हैं। मैं उनसे इस बारे में बात करूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जनहित में निर्णय होगा।

अधिकारियों ने भी बताया कि अगर कहीं और अनुकूल जमीन पाई गई तो वहां प्लांट लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त द्विजा, एनटीपीसी जीएम अमित कुलश्रेष्ठ, झज्जर प्लांट एजीएम विनय मलिक, निगम एसई ओमबीर, एक्सईएन पद्म भूषण, एसटीपी डीएस ढिल्लो आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

पति -पत्नी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को फोन पर गाली दी, तो बीच रास्ते में बेटा ने पिता पर चाकू से तादबतौड़ हमला कर दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर -18 बाईपास के समीप एक कैब में दो दोस्तों ने अपने एक दोस्त को गोली मार दी और सड़क पर फेंक दिया, गंभीर

Ajit Sinha

हरित और स्वच्छ फरीदाबाद के निर्माण में सामूहिक सहभागिता जरूरी: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x