Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर -18 बाईपास के समीप एक कैब में दो दोस्तों ने अपने एक दोस्त को गोली मार दी और सड़क पर फेंक दिया, गंभीर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : बीती रात ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में एक कैब में दोस्त ने अपने ही एक दोस्त को गोली मार दी और उसे निचे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। गोली चलने की खबर मिलते ही तुरंत खेड़ीपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को बादशाह खान अस्पताल ईलाज हेतु ले गई पर उसकी गंभीर हालत  को देखते हुए दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहां पर अभी उसका इलाज चल रहा हैं। इस मामले में एसएचओ शैफुदीन का कहना हैं कि घायल शख्स उस वक़्त बोलने की स्थिति में नहीं था। इस वजह से उसका ब्यान नहीं लिया जा सका हैं।

एसएचओ शैफुद्दीन का कहना हैं कि एक कैब में तीन लड़के दिल्ली की तरफ से बाईपास के रास्ते बल्लभगढ़ की ओर जा रहे थे उसी कैब में लड़कों ने अपने दोस्त मुकेश निवासी मोड़बंद को गोली मार दी और सेक्टर -18 बाईपास के पास सड़क पर फेंक दिया। खबर हैं कि इस गोली चलने की सूचना जैसे ही खेड़ीपुल चौकी को मिली , तो वह लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल शख्स को बादशाह खान अस्पताल में ईलाज कराने हेतु ले गए पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत  को देखते हुए उसे दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। ओल्ड फरीदाबाद थाने के एसएचओ शैफुद्दीन का कहना हैं कि अभी घायल मुकेश का ईलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा हैं,रात को वह शख्स ब्यान देने की स्थिति में बिल्कुल नहीं था। अभी उनकी टीम दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में ब्यान लेने के लिए जाएगी। शुरूआती दौड़ में अभी यही पता चला हैं कि गोली मारने वाले कैब में दो लोग थे और दोनों लड़के उत्तरप्रदेश के इटावा जिले  के रहने वाले हैं।



Related posts

पराली जलाना अपराध है-पलवल पुलिस की सख्त चेतावनी, कानून तोडने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी-एसपी

Ajit Sinha

दो वर्षीय बेटा जिन्न पैदा हुआ है, इसे तुरंत आगरा कैनाल में फेंक कर हत्या कर दें, नहीं तो यह पूरे परिवार को खत्म कर देगा,और फेंक दी -अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x