Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला अदालत की छठी मंजिल से प्रेमिका रौशनी की हत्या आरोपित प्रेमी ने लगाईं छलांग-मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अदालत परिसर की छठी मंजिल से छलांग लगा कर आज लड़की की हत्या आरोपित ने आत्महत्या कर ली। यह घटना आज सांय लगभग साढ़े चार बजे की हैं। मरने वाले आरोपित का नाम महेंद्र हैं और ये फरीदाबाद के सेक्टर -23 स्थित संजय कॉलोनी का रहने वाला हैं। पुलिस की माने तो मृतक महेंद्र मृतका रौशनी से प्रेम प्रसंग लगभग 3 -4 सालों से चल रहा था, बीते कुछ दिनों से मृतका रौशनी उसे इग्नोर करके किसी और लड़के से बातचीत शुरू कर दी थी , से नाराज आरोपित मृतक महेंद्र ने उसकी जमकर पिटाई की,

इस मार पिटाई में मृतका रौशनी के दोनों हाथव दोनों पैर तोड़ दिए थे, उसे सुनसान स्थान पर तपड़ती हुई हालत में छोड़ कर फरार हो गया। सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी रौशनी ने एक राहगीर से वीरवार को प्रात लगभग साढ़े पांच बजे सहायता मांगी , उसे अपने घर वाले का फोन नंबर बताया, इसके बाद राहगीर ने इसके बारे लड़की घर परिजन को फोन पर बताया। इस वारदात की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां पर लड़की ने आपबीती सारी बातें उन्हें बताई।

इसके बाद परिजन जिले के नागरिक अस्पताल में उसे इलाज के लिए चले पर लड़की रौशनी की रास्ते में मौत हो गई। इस मामले में एक मुकदमा थाना मुजेसर में दर्ज किया गया। इसके बाद 24 घंटे के बाद ही आरोपित महेंद्र को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आज आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ले गई थी वहां पर उसने पुलिस को चकमा देकर अदालत परिसर के छठी मंजिल से कूद कर अपनी जीवन लीला ख़त्म कर ली। अब इस मामले में न्यायिक जांच की जा रही हैं।

Related posts

महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकडा, 7 छात्र अरेस्ट -वीडियो देखें

Ajit Sinha

पुलिस की मिलीभगत से एक होटल में चल रहा था वैश्यावृति का धंधा, छापेमारी के दौरान 12 लड़कियों सहित 23 लोग अरेस्ट- देखें वीडियो

Ajit Sinha

एक सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल वांछित अपराधी आशीष चौधरी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
1.5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x