Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए जमा हुए 109 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 280 फार्म दाखिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार  को पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तीसरे दिन सदस्य जिला परिषद सदस्यों के लिए 109 नामांकन पत्र दाखिल किये गये है। जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब तक 280 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि  पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर  एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं  कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है । उन्होंने आगे बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 14 नवंबर की सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद की आर्थिक अपराध शाखा ने आज फर्जी कागजात के जरिए 50 लाख रूपए का लोन लेने के 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर  शिक्षा मंत्री कंवरपाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ट्रिपल मर्डर: पति ने अपनी पत्नी, सास, उसके एक रिश्तेदार की गोली मार कर की हत्या, आरोपित को धर दबोचा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x