Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:कंटेनर और पिकअप गाड़ियों में भरे दवाइयों के बॉक्स से शराब की बोतलें व ड्रामों से नकली शराब बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दवाइयों के बॉक्स में नकली शराब तैयार करके और उस पर फर्जी मार्का लगाकर बिहार के लिए सप्लाई करने वाले दो तस्करों को थाना सेक्टर -58 की टीम ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए दोनों आरोपितों के नाम राकेश व आदर्श हैं जो लक्क्ड़पुर , शिव दुर्गा विहार , सूरजकुंड , फरीदाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने शराब से भरे एक कंटेनर और एक पिकअप गाड़ियों में मिले दवाइयों के 31 बॉक्स , जिसमें शराब की 38 पेटी किंग गोल्ड स्पेशल, 24 पेटी सुपर जुबली स्पेशल, जिसमें कुल 744 बोतल, 9 बड़े ड्राम, 15 छोटे ड्राम जिसमें 1115 बोतल रखी हुई थी, को बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर -58 टीम ने सूत्रों से प्राप्त सूचना के बाद अपने थाना क्षेत्र से तीन लोगों को दबोचे थे । दबोचे गए आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि संजीव ड्राइवर का काम करता है। जिसकी अपनी गाड़ी है। संजीव गाडी को एप के जरिए बुक होती है। जिससे अभी भी आरोपितों ने दवाइयों की डिलीवरी के लिए बुक किया था। अन्य दोनों आरोपितों को पुलिस ने पकड़ कर तलाशी ली गई। मौके से एक पिकअप व कैंटर गाड़ी बरामद की गई है।

पिकअप गाडी से 31 बाक्स दवाई के जिसमें 38 पेटी शराब किंग गोल्ड स्पेशल 24 पेटी सुपर जुबली स्पेशल जिसमें कुल (456+288) 744 बोतल बरामद की गई है। साथ ही कैन्टर में 9 बड़े ड्रम और 15 छोटे ड्रम जिसमें बड़े ड्रम में 565 बोतल व 550 अद्धा रॉयल ग्रीन के जिसमें 180 मिली लीटर शराब पाउच बरामद किए गए है। मामले में आरोपितों से संबंधित शराब के संबंध में लाइसेंस पेश करने की बात कही तो आरोपित पेश नहीं कर पाए। आरोपितों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध शराब तस्करी करने की धाराओं में मामला दर्ज कर अरेस्ट किया गया है।आरोपितों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

मानव रचना के छात्रों से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद के.जे अल्फोंस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी परिषद ने अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिंगरों के प्रोग्राम ऑर्गनाइजर राहुल को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, नर्स की नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x