Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, बदले की आग में हत्या को दिया गया था अंजाम-अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए अमरपाल, अमित और सनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कार चढ़ाकर उसकी हत्या की और शव को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया था।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि इस हत्या का मास्टर माइंड आरोपित अमरपाल है जिसकी मृतक अमित के पुरानी रंजिश थी. अमित पहले अमरपाल के पक्ष की एक नाबालिग से रेप के मामले में जेल जा चुका था। बदला लेने की नीयत से अमरपाल ने अपने साथियों अमित और सनी के साथ मिलकर बागेश्वर धाम से लौटते समय हत्या का प्लान बनाया।

अमित उर्फ भोंचू को 25 मार्च को आरोपितों ने परी चौक के पास देखा और उस पर तेज रफ्तार ईको कार चढ़ा दी। इसके बाद अधमरी हालत में उसे कार में डालकर लोहे के पाना से सिर पर प्रहार किया और शव को सफी पुर गांव के अंडरपास के पास एक्सीडेंट का रूप देने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया था, पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई ईको कार, लोहे का पाना, 3 मोबाइल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। 

Related posts

मालिक ने सैलरी नहीं बढ़ाया तो स्कूटी सहित 72 लाख कैश लेकर भागने वाला कैशियर अरेस्ट, 55 लाख कैश बरामद।

Ajit Sinha

राजधानी में आतंकवादियों का इनपुट मिलने के बाद अलर्ट मोड पर नोएडा: देखें वीडियो

Ajit Sinha

एक ऑटो चालक चोरी, छीना झपटी व लुटे गए 123 मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x