Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जेजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से की शिष्टाचार मुलाकात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा से शिष्टाचार मुलाकात की । इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी,प्रदेश सचिव व्यापार सेल आशुतोष गर्ग , राकेश गर्ग अध्यक्ष व्यापार सेल, वरिष्ठ  नेता राजेश रावत, गगन अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के समक्ष शहर की कुछ समस्याओं को रखा जिस पर पुलिस कमिश्नर ने उचित कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सुरक्षा पूरी तरह से चाक-चौबंद है।

इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि जजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं को क्षेत्र के पुलिस विभाग में जो अधिकारी है उनकी ओर ध्यान दें। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। पुलिस सभी के लिए एक समान रूप से कार्य करती है। शहर की सुरक्षा पुलिस के हाथ में है और किसी भी तरह की समस्या अगर शहरवासियों को आती है तो उसके लिए 24 घंटे फरीदाबाद की पुलिस तत्पर चौकन्ना बैठी हुई है।

इस मौके पर भाटिया ने विकास कुमार अरोड़ा से हाल-चाल जानते हुए शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में शहर की सुरक्षा पूरी तरह  बढ़िया तरीके से  पुलिस सुरक्षा को लेकर काम कर रही है जबकि पुलिस की नौकरी जो है 24 घंटे की होती है कोरोना काल में भी पुलिस ने लोगों की काफी मदद की है।  भाटिया  ने  कहा कि कोरोना काल में खुद पुलिस के बड़े बड़े अधिकारी जो है लोगों की सेवा करते देखे गए जबकि उस समय पुलिस कर्मियों ने जान पर खेलकर जरूरतमंद लोगों की सेवा की उनको खाना बांटा और वहीं कई लोगों को वैक्सीन की डोज़ भी लगवाने में मदद की ।

Related posts

फरीदाबाद: गांव ददसिया में विकसित की गई 3 अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आगामी 24 सितंबर को बैलगाड़ी पर होकर सवार अशोक तंवर करेंगे भाजपा पर हमला

Ajit Sinha

दिल्ली एनसीआर व फरीदाबाद में आज तड़के लगभग पांच बजकर 37 मिनट पर जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x