Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दिसंबर 2021 में हथौड़ा कांड के आरोपित को कोर्ट परिसर में गोली मार ने की फिराक में था, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिसंबर 2021 में बड़खल चौक के समीप हुए हथौड़ा कांड के आरोपित को गोली मार ने की फिराक में था हथौड़ा कांड के पीड़ित पक्ष का अमन, क्राइम ब्रांच-सेक्टर -17 की टीम ने इससे पहले ही उसे दबोच लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से 2 देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस किया बरामद किए हैं। ये आरोपित फरीदाबाद के गांव फतेहपुर चंदीला का निवासी हैं और हथोड़ा कांड में घायल हुए मनीष का चचेरा भाई हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 2 महीने पूर्व बड़खल झील के पास प्रदीप, सचिन तथा ललित नाम के तीन लड़कों ने मनीष नाम के युवक को हथौड़े और रोड से बुरी तरह घायल कर दिया था। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस द्वारा तीन आरोपितों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया था। इन तीन में से आरोपित प्रदीप की अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी। गत 2 मार्च 2022 को आरोपित प्रदीप के परिजन बेल के संबंध में कोर्ट गए हुए थे। इसी दौरान हथौड़ा कांड में घायल हुए मनीष का चचेरा भाई अमन आरोपित प्रदीप के परिजनों को गोली मारने की फिराक में आया हुआ था। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर- 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित अमन को 1 देशी कट्टे तथा जिंदा कारतूस सहित कोर्ट परिसर के पास से पकड़ कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपित के कब्जे से एक देसी कट्टा उसके घर से भी बरामद किया गया है। आरोपित के कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद की गई है। इस मामले में आरोपित अमन के साथ उसका साथी माधव भी आया था जो मौका पाकर फरार हो गया जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित अमन को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ :एएसआई राजेश अब तक दुनिया भर से 600 से अधिक लापता लोगों को ढूंढकर फिर से परिवारों से मिलवा चुके हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंचकुला के सेक्टर 14 स्थित पुलिस थाने में किया केंद्रीय भोजनालय का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज युद्ध वीरागंनओ और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x