Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अष्टमी पर वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां महागौरी की भव्य पूजा, जगदीश भाटिया ने दी दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर महारानी वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में मां महागौरी की भव्य पूजा अर्चना की गई तथा कंजक पूजन किया गया। मंदिर में विशेष तौर पर कंजकों का पूजन हुआ तथा श्रद्धालुओं ने मां महागौरी के हवन यज्ञ में अपनी आहुति समर्पित की। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मूलचंद मित्तल ने मंदिर में पहुंचकर मां महागौरी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई तथा हवन यज्ञ में अपनी आहुति दी। इस अवसर पर भी मित्तल ने मां की पूजा करते हुए ज्योत प्रवज्जलित की। 

मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सहित राज मदान, आर के बत्तरा, धीरज एवं कांशीराम को माता की चुनरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर भाटिया ने श्रद्धालुओं के समक्ष मां का गुणगान करते हुए कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सोलह साल की उम्र में देवी शैलपुत्री अत्यंत सुंदर थीं। अपने अत्यधिक गौर रंग के कारण देवी महागौरी की तुलना शंख, चंद्रमा और कुंद के सफेद फूल से की जाती है। अपने इन गौर आभा के कारण उन्हें देवी महागौरी के नाम से जाना जाता है। माँ महागौरी केवल सफेद वस्त्र धारण करतीं है उसी के कारण उन्हें श्वेताम्बरधरा के नाम से भी जाना जाता है।माता रानी को शुद्ध देसी घी से बना हुआ हलवा पूडी अति प्रिय है, मां का प्रिय रंग गुलाबी है। मां से सच्चे मन से मुराद मांगने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

Related posts

बुजुर्ग महिला रामरती ने नगर निगम कमिश्नर यशपाल से कहा, मेरे मोहल्ले की सफाई करवा दो.पैजामा -कुर्ता सिल्वा दूंगी।

Ajit Sinha

कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में  91 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब यह आकड़ा 2003 तक पहुंचा। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने फरीदाबाद व पलवल जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x