Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई दी,हवन में हुए शामिल।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज एनआईटी एक नंबर मे ऑर्फनेज होम में छोटे-छोटे बच्चो ने मिलकर् सीएम मनोहर लाल का 70वां  जन्मदिन धूम धाम से मनाया। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देने उनके चंडीगढ़ आवास पर पहुंचे और  हवन में भाग लिया तथा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूर्व मंत्री ने सीएम से मिलकर बच्चो से अपने मुख्यमंत्री को रूबरू करवाया। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई दी और दीर्घायु की कामना की और  इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चो के लिए पूर्व मंत्री द्वारा लजीज व्यंजनों का प्रबन्ध किया हुआ था जिसका सब बच्चो ने आनंद लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि  जन्म दिवस  में केक काटकर नहीं बल्कि सभी को मिल- बांटकर मनाना चाहिए। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेश के मुखिया को इस मौके पर मिलकर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आज प्रदेश उन्नति की राह पर है और प्रदेश का हर वर्ग आज खुशहाल है। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश मनोहर लाल के नेतृत्व में अन्य सभी राज्यों की तुलना में बेहतर है और विकास के नए  आयाम स्थापित कर कीर्तिमान बना रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी लाभ पहुंचाकर मनोहर लाल ने सबका साथ- सबका विकास की बात को सही मायने में चरितार्थ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने का काम किया है।

Related posts

छापा: जिला खाद्य एंव आपूर्ति अफसर को निलंबित करने के आदेश,फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर विकास के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

आंदोलनरत बाबा रामकेवल ने धरना स्थल पर करवाया मुंडन, बांटी खिचड़ी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 50 करोड़ रुपए के गबन करने के बड़े मामले में 4 और आरोपित पकडे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x