Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाइल रिहर्सल,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय होंगे मुख्य अतिथि


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:76वें राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइल रिहर्सल गरिमामयी ढंग से संपन्न हुई। शुक्रवार को आयोजित फाइनल रिहर्सल में डीसी विक्रम सिंह ने तिरंगा फहराया व परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह की फाइनल रिहर्सल में रविवार, 26 जनवरी को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम क्रमवार आयोजित किए गए। गणतंत्र समारोह की सम्पूर्ण तैयारियों को पूरा करने को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि जिला फरीदाबाद में रविवार, 26 जनवरी को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय होंगे। इसके साथ ही बल्लभगढ़ में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा व बड़खल में विधायक धनेश अदलखा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।76वें गणतंत्र दिवस समारोह में गवर्नमेंट मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, गवर्नमेंट मॉडर्न कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद, खालसा विद्यालय, अशोका मेमोरियल विद्यालय एवं के एल मेहता विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा डॉग स्क्वायड की बेहतरीन प्रस्तुति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता, एडीसी साहिल गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

डीसी यशपाल यादव ने परिवहन निगम हरियाणा की किलोमीटर स्कीम के तहत दो बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शताब्दी महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के चयन का आयोजन।

Ajit Sinha

मानवाधिकार दिवस पर फरीदाबाद जिला जेल के सात बंदियों व चार कर्मचारियों को विशेष सेवा के लिए किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x