Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीसी यशपाल यादव ने परिवहन निगम हरियाणा की किलोमीटर स्कीम के तहत दो बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल यादव ने बल्लबगढ़ बस अड्डा से परिवहन निगम हरियाणा की किलोमीटर स्कीम के तहत दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें वीरवार से बल्लबगढ़ बस अड्डा से गुरूग्र्राम व आगरा के लिए चलेंगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए बसों की कमी को पूरा करने योजना बनाई है।



परिवहन निगम को घाटे से उबारने व लोगों की बेहतर यातायात की जरूरत को पूरा करने के लिए किलोमीटर योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिला को पांच बसें मिली है। दो बसें आज से शुरू हो गई हैं। तीन और बसें जल्द ही डिपो को मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज जो बसें गुरूग्राम व आगरा के लिए चलाई गई हैं, इससे इस रूट के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम बल्लबगढ़ त्रिलोकचंद व महाप्रबंधक रोडवेज भारत भूषण गोगिया, टैªफिक मैनेजर नवनीत बजाज भी उपस्थित थे। 

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक तेज रफ़्तार कार ने एक साथ खड़ी कई कारों में मारी जोरदार टक्कर,एक कार हवा में लटकी, कई के परखच्चे उड़े।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने टैक्स जमा न कराने वाले 128 डिफाल्ट्रो के लिस्ट को किया सावर्जनिक,डिफाल्ट्रो के संपत्ति की 22 को होगी नीलामी,पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसआरएस लिमिटेड के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता को धोखाधडी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!