Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज लगभग 10 एकड़ जमीनों पर विकसित की गई अवैध कॉलोनी में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज बुधवार को गांव सुनपेड़, मलेरना में लगभग 10 एकड़ जमीनों पर विकसित की अवैध कॉलोनियों में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। आज तीन पक्के मकान, 3 -4 निर्माणाधीन मकान, 55 डीपीसी व रोड नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया है। डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला ने कहा, अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव सुनपेड़ में अवैध रूप से लगभग 10 एकड़ जमीनों पर कॉंलोनिनाइजरों के द्वारा अवैध रूप से प्लॉटिंग करके गरीब व घर का सपना देखने वालों को धोखे से बेच रहे थे, और बहुत सारे लोगों को बेच भी चुके है। आज मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से विकसित की गई अवैध कॉलोनी में तीन बने हुए पक्के मकानों को सबसे पहले ध्वस्त कर दिया , इसी तोड़फोड़ के दायरे को और आगे बढ़ाते हुए तीन निर्माणाधीन मकानों के साथ 55 डीपीसी व रोड नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। उनकी यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई है। इस तोड़फोड़ के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व सदर बल्ल्भगढ़ थाने के एसएचओ उमेश सिंह कर रहे थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हैं : बिप्लब देव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावन के झूले पर आज महिला एसीपी पूजा डाबला जमकर झूलती हुई नजर आई का दृश्य महिला कॉलेज का हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में 2011 बेच के एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x