Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:विशाल हत्याकांड में 4 आरोपितों को क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने आज अरेस्ट किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज विशाल हत्याकांड में चार आरोपितों को अरेस्ट किए हैं, अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम  के नाम जितेन्द्र उर्फ अनंत, लालटुश ,रविकांत कुमार और नीरज है। इन आरोपितों ने 2 -3 अप्रैल की रात को सोते वक़्त घर में घुस कर विशाल की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। असल में मृतक का परिवार और आरोपित का परिवार दोनों ही एक बिल्डिंग में किराए के मकान में अलग अलग कमरों में रहते थे, लगभग 15 दिन पूर्व दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, में बदला लेने के नियत से आरोपितों ने सोची समझी साजिश के तहत विशाल की रात को सोते समय घर में घुस कर चाकू मार कर हत्या कर दी थी। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट आरोपितों  के नाम जितेन्द्र उर्फ अनंत, लालटुश ,रविकांत कुमार और नीरज है। चारों आरोपित मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले है। आरोपित जितेन्द्र उर्फ अनंत, रविकांत कुमार और नीरज फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में रह रहे थे। आरोपी लालटुश, दिल्ली के आजादपुर में रह रहा था। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज व इंस्पेक्टर. राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर  विजय कुमार, अमरसिंह,  रामचन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल आनंद, अजय,  सिपाही अनिल कुमार, प्रीतम, संदीप, अजीत, विनोद ने मुख्य आरोपित जितेन्द्र और लालटुश को बिहार के गांव रामसंघ से अरेस्ट किया है आरोपित  के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपितों  को बिहार में अदालत में पेश करके 72 घंटे के लिए राहदारी (ट्रांजिट) रिमांड पर लिया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपितों को फरीदाबाद के कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपित जितेन्द्र मृतक विशाल दोनों एक ही मकान में अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे। जितेन्द्र और विशाल में परिवार कि किसी बात को लेकर 10-15 दिन पहले झगड़ा हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए मुख्य आरोपित ने अपने अन्य साथियो को अपने पास बुलाया और मौका देख कर गत 3 अप्रैल की रात को मृतक के घर में सोते समय ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात का मामला थाना थाना मुजेसर में हत्या की धारा में  दर्ज किया गया था। मामले में शामिल अन्य दो आरोपित रविकांत और नीरज को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से अरेस्ट  कर दोनों आरोपितों  को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।  रिमांड के दौरान आरोपितों से हत्या में प्रयोग किए गए  3 चाकू व 5 मोबाइल फ़ोन व कपडे बरामद किए गए है। आरोपित नीरज,जितेन्द्र और रविकांत प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करते है। आरोपित  लालतुश गत्ते के कबाडे का काम करता है। सभी आरोपितों  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश करके नीमका जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद : जिला जेल में नए साल.2018 में आयोजित किए गए कैदियों के लिए विशेष कार्यक्रम, अनिल कुमार

Ajit Sinha

ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर कट बनवाना पहली प्राथमिकता, अगर मैं यहां कट नहीं बनवा पाया तो सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा- महेंद्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिलिकोसिस पुनर्वास नीति पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पहुचे श्रममंत्री नायब सैनी, कहा फिल्म पद्मावत का करें बहिष्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x