Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

महिला थाना मानेसर, गुरुग्राम की हेड कांस्टेबल कविता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए गुरुग्राम में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने महिला थाना मानेसर में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है तथा मामले की जांच जारी है।
क्या था मामला-
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी द्वारा महिला थाना मानेसर में उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच कर रही हेड कांस्टेबल कविता ने शिकायतकर्ता के भाइयों बलराम और मुकेश के नाम मुकदमे से हटाने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में एसीबी गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल ब्यूरो को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 90 एचपीएस (डीएसपी) अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

सीएए मुद्दे पर देश के कुछ हिस्सों में हिंसक विरोध के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट: एडीजीपी नवदीप विर्क  

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मैसर्स इंपीरिया स्ट्रक्चर लिमिटेड को कारण बता ओ नोटिस जारी, उसे 7 दिनों में नोटिस का जवाब देना हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x