Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दुर्घटना के कारण हुई इंस्पेक्टर हरि सिंह की मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों को भेंट किया 30 लाख चेक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वर्ष -2020 में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर हरि सिंह की दिनांक 21 मार्च 2020 को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। मृतक इंस्पेक्टर हरि सिंह उस समय अस्थाई तौर पर विजिलेंस विभाग में तैनात थे। उनके परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए एसीपी ओल्ड महेंद्र वर्मा ने उन्हें एक्सीडेंटल क्लेम के तहत एचडीएफसी बैंक का 30 लाख रूपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर फरीदाबाद सेक्टर- 15 स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अमनप्रीत, वेलफेयर इंस्पेक्टर नवीन तथा सब इंस्पेक्टर महेश इस अवसर पर मौजूद रहे। हरि सिंह की पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी द्वारा इस चेक को प्राप्त किया गया।  
बता दें कि हरि सिंह रेवाड़ी जिले के निमोट गांव के रहने वाले थे। हरि सिंह के दो बच्चे हैं जिनमें से उनके बेटे नवीन को एक्स ग्रेशिया पॉलिसी के तहत हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक के पद पर वर्ष- 2021 में भर्ती किया जा चुका है जो अभी ट्रेनिंग पर चल रहे हैं। हरि सिंह की पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी की आर्थिक सहायता के लिए पेंशन भी बंधवाई जा चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2020 में हरियाणा पुलिस के वेलफेयर फंड से 1.70 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। उनके परिजनों के साथ सहानुभूति जाहिर करते हुए एसीपी महेंद्र वर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर हरि सिंह एक अच्छे पुलिस ऑफिसर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर तैनात होकर देश सेवा में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इन पैसों से उनकी कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता परंतु उनके परिजनों की आर्थिक सहायता से उनके जीवन में आने वाले आर्थिक संकटों को कम अवश्य किया जा सकता है। करके करने में अपना योगदान दे सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: स्कॉलरशिप दिलवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राजेश नागर के रूप में आपको नेता नहीं बेटा मिला है: उप -मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध हथियार हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला,बेटा और दामाद सहित 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x