Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने भागवत कथा व्यास से लिया आशीर्वाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर- सात में चल रहे एकादशी उद्यापन एवं श्रीमद भागवत कथा में पहुंचकर कथा व्यास कृष्ण चन्द्र शास्त्री (ठाकुर जी) से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि भगवान के चरित्र को सुनने से व्यक्ति को जीवन को जीने का तरीका पता चलता है। उन्होंने कहा कि भागवत को सुनने और सुनाने दोनों से लाभ मिलता है। नागर ने कहा कि भागवत कथा को सुनने वालों को इस जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर मौजूद भक्त श्री कृष्ण के भजनों पर झूमते दिखाई दिए। गौरतलब है कि गत 13 फरवरी से चल रही एकादशी उद्यापन एवं श्रीमद भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक कृष्ण चन्द्र शास्त्री (ठाकुर जी) द्वारा श्री कृष्ण भगवान की लीलाओं का वर्णन हो रहा है। उन्होंने बताया कि धरती से पापियों के संहार करने के लिए ही भगवान ने जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान के जन्म से ही उनके जीवन में तमाम प्रकार के संकट और कठिनाइयां आई और उन्होंने उसका निवारण अपने पराक्रम से किया, उसी प्रकार हर मनुष्य को अपने जीवन में कठिनाइयों और विपत्ति का सामना करना चाहिए। इस अवसर पर निखिल जैन,अजय कत्याल, श्याम सुन्दर, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अरुण बजाज, देवेंद्र गुप्ता, पूर्ण चंद गर्ग, जितिन गुप्ता, नरेश गुप्ता, अमर बंसल, रांति देव गुप्ता, पवन बजाज, विनोद गर्ग, मुकेश गुप्ता, पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, सीएल जैन सहित काफी संख्या में शहर के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद :”एक शाम शहीदों के नाम ” कार्यक्रम फरीदाबाद पुलिस का शानदार कार्यक्रम हैं शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यमुना नदी से रेती चोरी कर रहे रेती माफियाओं ने क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 की टीम पर किया कातिलाना हमला, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कांग्रेस में एकबार फिर हुई बड़ी ज्वाइनिंग, 50 से ज्यादा सरपंच और पूर्व सरपंचों ने सैंकड़ों लोगों के साथ ज्वाइन की पार्टी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x