Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी और पैसों के लिए अपनी बुजुर्ग मां की सनसनी खेज हत्या करने के आरोपित बेटा ललित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रॉपर्टी के पैसों के लिए मां की हत्या करने के आरोपित बेटा को आज मंगलवार को क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है, जिसका नाम ललित निवासी गांव मच्छगर, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद है। यह सनसनीखेज वारदात गांव मच्छगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में गत 16 मार्च 2026 को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पहले ही पुलिस टीम आरोपित ललित की पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हत्या कांड का केस थाना सदर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज है।   
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भीकम कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद  में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास ओमबती उसके जेठ व जेठानी के साथ गांव मच्छगर में रहती थी। उसकी सास की 16 मार्च 2026 को मृत्यु हो गई थी। पताजोही करने उपरांत शक है कि ओमवती की हत्या उसकी जेठानी व जेठ ने की है। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि  उसकी मां ओमवती अपने छोटे बेटे अमित को प्रॉपर्टी और पैसों देना चाहती थी। जिस विवाद के चलते बेटे ललित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की थी।वह घटना के बाद से फरार था और रोहतक में छिपा हुआ था। 2/3 दिन पहले ही गांव मच्छगर में आया था, जिसको गुप्त सूचना से आईएमटी चौक के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।  

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा हैं जो बरामद की गई पिस्तौल से दोस्त के कत्ल का बदला लेना चाहता था।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज पल्ला , आदर्श नगर व मवई के जलवायु विहार में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

खाने और उधार के पैसे मांगने पर होटल मालिक की लात -घूसों से पीटने व धमकाने के उद्देश्य से पिस्टल दिखाने वाले 3 लड़के पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x